Indore Nagar Nigam News. नगर निगम का रिमूवल टीम अलसुबह प्रगति नगर क्षेत्र के राजेंद्र नगर ब्रिज के नीचे कच्चे पक्के मकानों को तोड़ने की कार्रवाई की है। अब शहर के अलग-अलग इलाकों में जहां उद्यान के जमीन पर कब्जे हो रहे वहां पर कार्रवाई करने की तैयारी कर ली है और कब्जाधारियों को हटाने के साथ ही नई जगह शिफ्ट करने का भी काम किया जा रहा है।
बताया जाता है कि इस मामले को लेकर पिछले दिनों भी कार्रवाई हुई थी। वही अभी हाल ही में उद्यान की जमीन को कब्जे से मुक्त कराने के मामले में पहले राजेन्द्र नगर ब्रिज के नीचे जितेंद्र पिता मांगीलाल और सिद्धार्थ तथा कुछ लोगों को नोटिस भी जारी किए थे। इन लोगों को पहले ही प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत अलग अलग मकानों में फ्लैट आवंटित कर दिए थे। इसके बावजूद जाने को तैयार नहीं थे निगम अधिकारियों का कहना है कि प्रगति नगर क्षेत्र के उद्यान को बेहतर बनाने का काम इन कब्जों के कारण नहीं हो पा रहा था इसलिए रिमूव ऑल टीम द्वारा कार्रवाई की गई है। हालांकि इसमें किसी तरह का विरोध नहीं हुआ लेकिन राजन नगर ब्रिज के नीचे के हिस्से में कई जगह चार से पांच अलग-अलग जो प्रिया बना कर कब्जा कर लिया था और यहां पर निवास कर भी रहे थे। जब उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मकान आवंटित है। इसके बावजूद कब्जा जमाए हुए थे जिसके कारण कार्रवाई हुई है।
निगम अफसरों का कहना है कि शहर के अलग-अलग इलाकों में अब लगातार इस तरह की कार्रवाई हो सकती है जहां बगीचे में कब्जे है। वहां पर भी अब मोर्चा नगर निगम खोल रहा है।
निगम अधिकारियों के मुताबिक पिछले दिनों एक सूची भी तैयार की गई थी और उस सूची के अनुसार अब कार्रवाई होने जा रही है।


