Indore News – इंदौर शहर के ऐतिहासिक धरोहर स्थलों को अब निजी हाथों में देने की तैयारी

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Indore City News. शहर के ऐतिहासिक धरोहर के रूप में विख्यात राजवाड़ा, गोपाल मंदिर बांके बिहारी मंदिर, कृष्णपुरा, गांधी हाल से लेकर अन्य धरोहर को इवेंट मैनेजमेंट कंपनी को ठेके पर देने की स्मार्ट सिटी योजना की तैयारी है। इसके लिए जल्द टेंडर भी जारी होने जा रहे हैं और प्रोजेक्ट पूरा होते ही इसे ठेके पर दे दिया जाएगा।

होलकर शासन के भवन से लेकर ऐतिहासिक धरोहर के रूप में प्रसिद्ध सभी स्थल अब निधि में हाथों में सौंपने की तैयारी है। प्रतिवर्ष इवेंट मैनेजमेंट कंपनी द्वारा नगर निगम को निश्चित राशि का भुगतान करना होगा। इसके एवज में सभी पर्यटन स्थल पर टूरिज्म को बढ़ावा देने से लेकर यहां पर पर्यटकों के लिए टिकट कंपनी करेगी। ऐतिहासिक धरोहर के रूप में प्रसिद्ध स्थलों के रखरखाव का जिम्मा भी इसी कंपनी का होगा। स्मार्ट सिटी योजना के तहत इसको लेकर तैयारियां है और निश्चित अनुबंध की शर्तों को लेकर भी चर्चाओं का दौर जारी है। गांधी हाल से लेकर कृष्णपुरा छत्री, बोलियां की छतरी, राजवाड़ा, गोपाल मंदिर, बांके बिहारी मंदिर सहित कई ऐतिहासिक धरोहर के रूप में प्रसिद्ध खोलकर शासन काल के स्थल निजी हाथों में सौंपा जा रहे है ताकि रखरखाव के साथ-साथ के निश्चित राशि नगर निगम को भी मिलेगी।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।