Indore News – स्कूलों की करतूत : फीस के लिए बच्चों को छोड़ने से मना कर दिया, हंगामे के बाद स्कूल के चोइथराम खिलाफ केस दर्ज

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Indore School News. चोइथराम स्कूल नॉर्थ कैंपस और एनडीपीएस में गुरुवार को हंगामा हो गया। दोनों स्कूलों ने बच्चों को अपनी बस से घर छोड़ने से इनकार किया था, जिसकी वजह बस की फीस नहीं भरना बताई जा रही है। चोइथराम स्कूल प्रबंधन के खिलाफ पालकों ने लसूड़िया थाने में मामले की शिकायत की है।

पालकों ने आरोप लगाया कि सुबह बच्चे बस से स्कूल गए। दोपहर 1 बजे छुट्टी हाेने के काफी देर बाद तक भी बच्चे घर नहीं पहुंचे तो पता चला कि बस की फीस 1600 रुपए जमा नहीं करने के कारण स्कूल प्रबंधन ने बच्चों को बस से घर छोड़ने से इनकार कर दिया है।

स्कूल प्रबंधन का तर्क था कि स्कूल की बसों में जगह नहीं है। वहीं, एनडीपीएस स्कूल के पालकों ने बताया कि गुरुवार से प्राइमरी स्कूल शुरू हो गया है। बस फीस 3 हजार रुपए प्रतिमाह है। हमने स्कूल प्रबंधन से ट्रांसपोर्टेशन की बात की तो जवाब नहीं दिया।

फिर अचानक फोन कर कहा कि आप बच्चों को स्कूल ड्रॉप कर दें, हम उन्हें बस से छोड़ देंगे। कल बस फीस जमा कर देना। हालांकि काफी देर बाद भी बच्चे घर नहीं पहुंचे तो ट्रांसपोर्ट इंचार्ज ने कहा बच्चे स्कूल में ही हैं, आप खुद आकर उन्हें ले जाएं। करीब 88 बच्चे धूप में ही बैठे रहे।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।