Indore News – इंदौर में आवासीय जमीन का व्यावसायिक उपयोग, निगम ने दिया नोटिस

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Municipal Corporation Indore। आवासीय भवन की जमीन पर कार शोरूम बनाकर व्यवसायिक उपयोग करने पर निगम ने एबी रोड पर अनूप नगर स्थित कार शोरूम के अवैध निर्माण के संबंध में शुक्रवार को निगम द्वारा अंतिम सूचना पत्र जारी किया। अपर आयुक्त संदीप सोनी ने शोरूम के संचालकों को इस संबंध में नोटिस दिया।
गौरतलब है कि शोरूम को निगम द्वारा स्वीकृत मानचित्र एवं कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया था किंतु शोरूम संचालकों द्वारा इस संबंध में कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए और ना कोई समाधान कारक प्रत्युत्तर प्रस्तुत किया गया।
विभाग में उपलब्ध रिकॉर्ड के अनुसार भवन स्वामी को जी प्लस वन की आवासीय उपयोग हेतु भवन निर्माण कीअनुमति पूर्व में दी गई थी जबकि अब वहां पर पर कार शोरूम का संचालन कर व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा है।
निगम द्वारा भवन का निरीक्षण करने पर पाया गया कि पूर्व निर्मित जी प्लस वन के भवन को तोड़कर केवल भूतल का नव निर्माण किया गया है जिसकी ऊंचाई लगभग छह मीटर है। उक्त भवन की वर्तमान संरचना को देखकर यह प्रतीत नहीं होता है कि उक्त निर्माण लगभग 30 वर्ष पुराना है। यहां किए गए नवीन निर्माण की स्वीकृति का रिकॉर्ड भी भवन अनुज्ञा शाखा में उपलब्ध नहीं है।
निगम के नोटिस के बाद भी भवन स्वामी द्वारा स्वीकृति संबंधी कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए। इस वजह से कार शोरूम को निगम ने अवैध निर्माण माना है। निगम से निर्माण की विधिवत स्वीकृति लेने पर लगभग 18 लाख रुपये भवन अनुज्ञा शुल्क के जमा करना होता लेकिन निगम से इस प्रकार स्वीकृति नहीं लेने निगम को लेकर 18 लाख रुपए की वित्तीय हानि हुई। ऐसे में निगमायुक्त के निर्देश पर कार शोरूम के अवैध निर्माण को तीन दिवस में हटाने के लिए भवन अधिकारी .गल खन्नाा ने शुक्रवार को अंतिम सूचना पत्र जारी किया। इसके बाद निगम द्वारा कार्रवाई की जाएगी ।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।