National News – 26 अक्टूबर को 3 कृषि कानूनों के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन: संयुक्त किसान मोर्चा का ऐलान

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

केंद्र सरकार द्वारा पारित 3 कृषि कानूनों के खिलाफ एक साल से जारी किसान आंदोलन को लेकर किसान मोर्चा ने ऐलान कर दिया है। 26 अक्टूबर को संयुक्त किसान मोर्चा के द्वारा देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया गया है। साथ ही किसान महापंचायत अब 22 नवंबर को को आयोजित होगी।

केंद्र सरकार द्वारा पारित तीन कृषि कानूनों के विरोध में पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसान पिछले साल 26 नवंबर से दिल्ली के सिंघु, टिकरी और गाजीपुर पर डेरा डाले हुए हैं। किसान मोर्चा ने अपने बयान में कहा कि एसकेएम ने अब सभी दलों से 26 अक्टूबर को देशव्यापी विरोध के साथ अजय मिश्रा टेनी की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की मांग को तेज करने का आह्वान किया है। ये विरोध प्रदर्शन लखीमपुर खीरी हिंसा के विरोध हो रहा है।

किसान मोर्चा ने कहा कि उस दिन सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच धरना और मार्च निकाला जाएगा। भाजपा कार्यकर्ताओं को ले जा रहे एक वाहन को कथित तौर पर टक्कर मार दी गई। अन्य मृतकों में भाजपा के दो कार्यकर्ता और उनका चालक शामिल है। वहीं दूसरी तरफ 26 अक्टूबर को आंदोलन के 11 महीने पूरे हो रहे हैं। लखनऊ में संयुक्त किसान मोर्चा का किसान महापंचायत अब 22 नवंबर को होगा। 26 अक्टूबर को लखनऊ में प्रस्तावित किसान महापंचायत का आयोजन रद्द कर दिया गया। खेतों के सीजन और खराब मौसम को देखते हुए यह निर्णय लिया गया।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।