National News – अगले कई दशकों तक BJP कहीं नहीं जाने वाली, ट्रैप में न फंसें…’,  प्रशांत किशोर ने राहुल गांधी पर कसा तंज

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
4 Min Read

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में प्रशांत किशोर को कहते हुए सुना जा सकता है कि बीजेपी भारतीय राजनीति के केंद्र में रहने वाली है. फिर चाहे वह जीते या हारे.
राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने दो टूक कहा है कि बीजेपी अगले कई दशकों तक कहीं नहीं जाने वाली और वह भारतीय राजनीति के केंद्र में रहेगी. किशोर ने पिछले बंगाल चुनाव के समय से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के लिए काम किया था, जिसमें ममता बनर्जी के नेतृत्व में टीएमसी को बंपर जीत हासिल हुई थी. प्रशांत किशोर (पीके) ने गोवा में एक प्राइवेट मीटिंग को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज भी कसा. उन्होंने राहुल की ओर इशारा करते हुए कहा कि लोग सोचते हैं कि वे बीजेपी को तुरंत उखाड़ फेंकेंगे. प्रशांत किशोर का यह वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (I-PAC) ने बुधवार को इस प्राइवेट मीटिंग के होने की पुष्टि की. पीके ने यह भी कहा कि इस ट्रैप में कभी न फंसें कि लोगों में नाराजगी है और वे मोदी (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) को उखाड़ फेंकेंगे.
राजनीति के केंद्र पर रहने जा रही बीजेपी: पीके

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में प्रशांत किशोर को कहते हुए सुना जा सकता है कि बीजेपी भारतीय राजनीति के केंद्र में रहने वाली है. फिर चाहे वह जीते या हारे. जैसे कांग्रेस 40 सालों तक कहीं नहीं गई, उसी तरह बीजेपी भी कहीं नहीं जाने वाली. पीके ने कहा, ”जब आप 30 फीसदी से अधिक वोट हासिल कर लेते हैं तब आप जल्दी कहीं नहीं जाते. ऐसे में इस ट्रैप में कभी न फंसें कि लोगों में नाराजगी है और वे मोदी (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) को उखाड़ फेंकेंगे.” न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, चुनावी रणनीतिकार ने आगे कहा, ”हो सकता है कि वे मोदी को हटा दें, लेकिन बीजेपी कहीं नहीं जाने वाली. वह यहां है और कई दशकों तक रहने वाली है. कोई जल्दी नहीं जाने वाली.” उन्होंने राहुल गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि यही समस्या राहुल गांधी के साथ है. शायद, उन्हें लगता है कि बस समय की बात है और लोग उन्हें (पीएम मोदी) को दूर फेंक देंगे. पीके का दावा- यह नहीं होने जा रहा…

प्रशांत किशोर ने दावा किया कि यह नहीं होने जा रहा. मालूम हो कि प्रशांत किशोर कई दलों के लिए रणनीति बना चुके हैं. हाल ही में बंगाल चुनाव में उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के लिए काम किया था. इसके अलावा, तमिलनाडु चुनाव में वे डीएमके के लिए काम कर चुके हैं. हालांकि, बंगाल इलेक्शन के बाद उन्होंने भविष्य में चुनावी रणनीतिकार के तौर पर काम नहीं करने का दावा किया था. टीएमसी ने हाल ही में घोषणा की है कि वह अगले साल फरवरी में होने वाले गोवा विधानसभा चुनाव लड़ने जा रही है और इसके लिए टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी भी गोवा का दौरा कर रही हैं.

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।