Indore News – भंवरकुआ से तेजाजी नगर तक निगम बनाएगा 6 लेन रोड, एनएएचआई की सहमति

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read
 
मेट्रो को ध्यान में रखकर सड़क बनाने की तैयारी
नागरिकों के आवागमन में परेशानी नहीं हो इसलिए पेंचवर्क व मरम्मत का काम भी शुरू किया निगम ने
नगर निगम ने गुरुवार से खंडवा रोड निर्माण का काम शुरू कर दिया। साथ में बारिश के दौरान हुए गड्ढे भरने का काम भी किया जा रहा है। भवंरकुंआ चौराहे से तेजाजी नगर (अंडरपास) तक नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) के कार्य क्षेत्र में आता है। उक्त रोड का निर्माण व विस्तार नगर निगम के माध्यम से कराने का एनएचएआई द्वारा निगम की सहमति से निर्णय लिया गया है। यह रोड शहर का अत्यधिक यातयात दबाव वाला मार्ग है, इस क्षेत्र में कई कालोनियों स्कूल-कॉलेज भी हैं जिसके चलते सड़क मार्ग सुधार की मांग रहवासियों द्वारा की जा रही है। पिछले रविवार को रहवासियों ने यहां प्रदर्शन करते हुए 1 सप्ताह में सड़क सुधारने की चेतावनी नगर निगम अधिकारियों को दी थी जिसके चलते गुरुवार को सड़क पर पेंचवर्क काम काम शुरू किया गया। निगम द्वारा आयुक्त प्रतिभा पाल ने बताया कि भंवरकुआ चौराहा से तेजाजी नगर (अंडरपास) तक सर्वे किया गया है, पूरे रोड के सीमांकन सर्वे के साथ ही संपूर्ण क्षेत्र की प्रोफाइल लेवल भी लिया गया है। उक्त रोड निर्माण व विस्तारीकरण के दौरान रोड में आने वाले बाधक जिनमें छोटे-मोटे निर्माण, दुकानों के बाहर लगे शेड आदि का सर्वे कर उन्हें चिन्हित किया गया है ताकि निर्माण के दौरान उन्हें हटाया जा सके। इसके साथ ही रोड किनारे के पेड़ों को ट्रांसप्लांट करने की भी योजना है।
मेट्रो को ध्यान में रखकर बनेगा सिक्स लेन रोड
निगम आयुक्त के अनुसार उक्त रोड के निर्माण हेतु प्रथम चरण में भंवरकुंआ से तेजाजी नगर अंडरपास तक 6 सिक्स लेन में सीमेंट कांक्रीट सड़क का निर्माण किया जाएगा। भविष्य में उक्त रोड पर मेट्रो प्रोजेक्ट या ब्रिज निर्माण कि संभावना को ध्यान में रखते हुए लगभग 3 मीटर चौडा सेंटर मिडियन बिम भी बनाया जाएगा। रोड पर आने वाले पुल-पुलियाओ का निर्माण और डेकोरेटिव सेंट्रल लाईटिंग का कार्य करने के साथ पोल शिफ्टिंग का कार्य भी किया जाएगा जिस पर लगभग 62 करोड़ की राशि होगी। जल्द ही टेंडर जारी कर दिए जाएंगे।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।