Crime News Indore – हीरानगर इलाके पड़ोसियों में जमकर हुआ विवाद, मारपीट, चाकूबाजी में पांच लोग घायल

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

 

इंदौर। शहर के हीरानगर इलाके में दो पड़ोसी परिवारों में किसी बात पर जमकर विवाद हुआ। इस दौरान जमकर मारपीट भी हुए। कुछ लोग घायल भी हो गए। इस दौरान चाकूबाजी की भी जानकारी मिली है। इस मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। थाना प्रभारी सतीश पटेल के अनुसार हीरानगर थाना क्षेत्र के मेघदूत नगर में रात को यह घटना हुई।

विवाद सिगरेट पीने को लेकर हुआ

थाना प्रभारी ने बताया कि विवाद सिगरेट पीने को लेकर हुआ। इसके बाद दोनों परिवार आमने-सामने हो गए। कहासुनी के बाद मारपीट आरंभ हो गई। महिलाओं ने भी पुरुषों के साथ जमकर हाथ चलाए।

चाकू निकाले जाने की भी बात सामने आई

सड़क पर ही दोनों परिवारों में लातघूंसों के साथ जहां लाठियां चलींं, वहीं चाकू निकाले जाने की भी बात सामने आई है। मारपीट में दोनों पक्ष के पांच लोग घायल हुए। पुलिस ने घटना के बाद रात में दोनों पक्षों का मेडिकल करवाया।

पुलिस के अनुसा दोनों पक्षों की महिलाओं ने एक-दूसरे के बाल नोंचे, मुक्के और थप्पड़ भी मारे। वहीं लाठियों से भी मारपीट हुई। टीआइ सतीश पटेल के मुताबिक मेघदूत नगर में रहने वाले अनिकेत चौहान के घर के बाहर पड़ोस में रहने वाला लोकेन्द्र वर्मा और उसका दोस्त सिगरेट पी रहे थे।

 

इस बात को लेकर अनिकेत ने आपत्ति जताई। इसे लेकर दोनों में कहासुनी होने लगी। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों के घरवाले भी बाहर निकल आए और बीच रोड पर गुत्थमगुत्था हो गए। घर की महिलाओं में भी हाथापाई हुई। इसी दौरान अनिकेत चाकू निकाल लाया था। हमले में लोकेंद्र के साथ दूसरे लोग घायल हुए हैं। लोकेंद्र की शिकायत पर अनिकेत और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से लोकेंद्र और उसके साथी आरोपी बनाए गए हैं।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।