Crime News Indore – इंदौर में डॉक्टर से हुई ठगी, सोने के नाम पर दे गए पीतल और ले गए 11 लाख नकद

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

Indore Crime News.  लालच कितना बुरा होता है यह तो अक्सर सुना जाता है लेकिन फिर भी लोग समझ नहीं पाते और लालच में आकर अपना सब कुछ गंवा बैठते हैं। पढ़े-लिखे और प्रतिष्ठित लोग तक खुद को नहीं रोक पाते और ठगों के जाल में फंस जाते हैं। ऐसा ही मामला इंदौर में आया है जहां एक डॉक्टर ठगों की बातों में आकर लाखों रुपए गंवा बैठे।

मामला आजाद नगर थाना क्षेत्र का है। राजमहल कॉलोनी में रहने वाले डॉ. गणेश उदासी ने पुलिस से शिकायत की है। डॉक्टर का चमेलीदेवी नाम से क्लीनिक है। पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले क्लीनिक पर तीन लडक़े आए थे। एक को बीमार बताया और तीन दिन तक इलाज के लिए आते रहे। इलाज के दौरान डॉक्टर से नजदीकियां बढ़ी तो एक दिन एक लडक़े ने कहा कि हमारे पास रुपए नहीं है लेकिन कुछ पुराने आभूषण रखे हैं। आप उनको बिकवा दो तो रुपए की व्यवस्था हो जाएगी। डॉक्टर उसकी बात में आ गया। रुपयों की जरूरत पूछी और खुद के पास रखे रुपए दे दिए। बाद में ठगों ने अपने पास रखा सामान डॉक्टर को दिया और बदले में डॉक्टर से करीब 40 तोला सोना और 11 लाख रुपए नकद ले लिए।

आभूषणों पर थी सोने की पॉलिश
डॉक्टर से सोना और रुपए लेने के बाद जाते जाते डॉक्टर से कहा कि हमारे आभूषण बेचने के बाद आपका सोना आपको दे देंगे। डॉक्टर को भरोसा था इसलिए वह निश्चिंत हो गया और उसे लगा कि अच्छा काम हो गया है लेकिन कुछ ही देर में डॉक्टर की खुशी काफूर हो गई और असलियत पता चली। जब डॉक्टर ने अपने परिचित को आभूषण दिखाए तो पता चला कि वह सोना नहीं पीतल है। आरोपियों ने पीतल के आभूषणों पर सोने की पॉलिश करवा रखी थी। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है लेकिन आरोपी कौन थे, कहां से आए थे, क्या करते हैं इस बारे में कुछ पता नहीं चल सका है। डॉक्टर से भी पूछताछ की जा रही है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।