Indore News – साढे 3 से 4 साल बाद सुलझा भंवरकुआं चौराहा के लेफ्ट टर्न से मंदिर शिफ्टिंग का मामला, अब जिला प्रशासन करेगा इसपर काम

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

तकरीबन साढ़े तीन से 4 वर्षों से यूनिवर्सिटी की ओर से आकर खंडवा रोड की तरफ जाने वाले मार्ग के लेफ्ट टर्न पर शिव मंदिर होने से उसके शिफ्टिंग के मामले में हमेशा मामला टलता रहा है।
यहां तक कि मंदिर प्रबंधन से लेकर जिला व नगर निगम के अधिकारियों द्वारा मामला सुलझाने की कोशिश तो की गई परंतु विवाद की स्थिति होने के कारण इसके शिफ्टिंग को लेकर योजना पूरी नहीं हुई है।
बताया जाता है कि अब इस मामले को लेकर जिला प्रशासन की ओर से यूनिवर्सिटी प्रबंधन से चर्चा की गई जहां पर अब यूनिवर्सिटी प्रबंधन जमीन देने को तैयार है और जिला प्रशासन के माध्यम से यह सब काम हो रहा है। यहां पर लेफ्ट टर्न को चौड़ा करने के लिए सबसे अधिक बाधक उक्त पुराना मंदिर है और यह मंदिर यदि यहां से शिफ्टिंग हो जाता है तो फिर किसी तरह की दिक्कत नहीं आएगी।
वैसे देखा जाए तो इधर चौराहे पर स्थित भवरकुआ थाना हटाने का मामला भी चल रहा है क्योंकि यहां पर भी सीधे ए बी रोड के लेफ्ट में बाधक है। यदि भंवरकुआं थाना भी शिफ्टिंग होता है तो यहां पर भी लेफ्ट टर्न चौड़ा हो जाएगा और किसी तरह की परेशानी नहीं होगी लेकिन इसको लेकर भी लगातार योजनाएं तो बनती रही है परंतु योजनाओं पर पूरा काम नहीं होने से परेशानी बढ़ती गई है।
यह भी कहा जा रहा है कि भंवरकुआं चौराहे के लेफ्ट टर्न में बाधक बन रहे कई वर्षों पुराना मंदिर को यहां से हटाने के लिए पूरी तरह से चर्चा के साथ ही तैयारियां भी हो चुकी है और यूनिवर्सिटी के प्रबंधन द्वारा इस मामले में एक कॉलेज परिसर में जगह मंदिर के लिए दी जा रही है। और अगर उक्त जगह मिल जाती है तो मंदिर को तुरंत शिफ्टिंग किया जाएगा। वैसे देखा जाए तो यह सारी चर्चा हो चुकी है और जल्द ही मंदिर कोचिंग करने का काम भी किया जा सकता है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।