Indore News – यातायात पुलिस की सख्त चालानी कार्रवाई, चैक कर लें हेलमेट और सीट बेल्ट, वरना भरना पड़ेगा तीन गुना जुर्माना

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read
सरकार के खाली पड़े खजाने को भरने के लिए यातायात पुलिस ने अपनी प्रतिदिन की चालानी कार्रवाई में अब हेलमेट के साथ सीट बेल्ट भी जोड़ लिया है। अब शहर के बाहर भी अपने वाहन से जा रहे हैं, तो हेलमेट व सीट बेल्ट चैक कर लें ऐसा न करने पर आपके खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की जा सकती है। यदि आप बिना हेलमेट पाए जाते हैं, तो जुर्माना लगेगा, जबकि सीट बेल्ट न पहने मिलने पर तीन गुना तक का जुर्माना भुगतना पड़ सकता न है। इस तरह की कार्रवाई यातायात विभाग द्वारा शहर के बाहरी क्षेत्रों और नाकों से गुजरने वाले वाहनों पर शुरु होने जा रही है।
वेसे दीपावली के त्योहार के पहले ही कार्रवाई की तैयारी कर ली थी। यातायात विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पुलिस पूरी तरह तैयार है। अब तक ट्रैफिक पुलिस शहर के भीतरी हिस्सों में ही हेलमेट, सीट बेल्ट, बिना लाइसेंस व यातायात नियमों की अनदेखी करते हुए वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई करती थी, लेकिन शहर के बाहरी क्षेत्रों, हाईवे, बायपास और विभाग के नाकों से गुजरने वाले वाहन चैकिंग से बच जाते थे। अब यहां भी सख्ती से करवाई होगी।
हेलमेट और सीट बेल्ट की चेकिंग भी
यातायात विभाग के मुताबिक यदि चार पहिया वाहन चालक चैकिंग के दौरान बिना सीट बेल्ट लगाए पाया जाता है, तो उस पर करवाई कर चालान काटा जाएगा। सख्ती करना जरूरी है, जिससे कि हादसों को रोका जा सके।
यातायात विभाग ने लगातार बड़ रहे हदसों के कारण सख्ती बढ़ाई है। हालांकि शहर में ऐसे क्षेत्र जहां दुर्घटनाएं अधिक होती हैं, वहां भी सख्ती बढ़ाई जाएगी। साथ ही तेज गति से वाहन चलाने वाले और खासकार बाइक चलाने वाले नाबालिगों को समझाइश देने के साथ ही उनके परिजनों को हिदायत दी जाएगी।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।