Religious And Spiritual News – इस महीने में पड़ेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, इन राशि के जातकों पर पड़ेगा प्रभाव

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इस साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण 19 नवंबर 2021 को कार्तिक पूर्णिमा पर लगने जा रहा है. यह ग्रहण वृषभ राशि में लग रहा है. यह ग्रहण अरुणाचल प्रदेश और असम के चरम उत्तर-पूर्वी हिस्सों से चंद्रोदय के ठीक बाद बहुत कम समय के लिए दिखाई देगा. अमेरिका, आस्ट्रेलिया, पूर्वी एशिया और उत्तरी यूरोप में यह पूरी तरह नजर आएगा.
आंशिक चंद्र ग्रहण क्या है?
चंद्र ग्रहण तीन होते हैं: उपछाया ग्रहण, जब चंद्रमा केवल पृथ्वी के उपछाया को पार करता है. आंशिक ग्रहण, जब चंद्रमा आंशिक रूप से पृथ्वी की छाया की प्रच्छाया (छाया का गर्भ या केंद्र) में आ जाता है और पूर्ण ग्रहण, जब चंद्रमा पूरी तरह पृथ्वी की छाया की प्रच्छाया में आ जाता है. अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के अनुसार, 21वीं सदी में पृथ्वी पर 228 चंद्र ग्रहण होंगे. मगर चंद्र ग्रहण साल में अधिकतम तीन बार ही हो सकता है.
सूतक काल नहीं होगा मान्‍य
चूंकि यह चंद्र ग्रहण आंशिक होगा इसलिए इसका सूतक काल मान्‍य नहीं होगा. वहीं कार्तिक पूर्णिमा होने से इस दिन लोग गंगा स्नान करते हैं, दीपदान-अन्‍न दान आदि करते हैं. यह आंशिक ग्रहण होने से वे ये सभी धार्मिक कार्य सामान्‍य तरीके से कर सकेंगे.
इन राशियों पर होगा शुभ प्रभाव
जब भी कोई खगोलीय घटना होती है तो वह किसी के लिए अशुभ तो किसी के लिए शुभ साबित होती है. साल का आखिरी चंद्र ग्रहण तुला राशि, कुंभ राशि और मीन राशि वालों के लिए शुभ साबित होगा. इन राशि के लोगों को कार्यों में सफलता हासिल होगी. करियर में तरक्की मिलने के संकेत है. इस दौरान नए अवसर प्राप्त होंगे. यदि नौकरी बदलता चाहते हैं तो अच्छे ऑफर प्राप्त हो सकते हैं. व्यापार करने वाले लोगों को भी लाभ मिलेगा.
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।