Crime News Indore – दोस्ती में दगा – बैंक महिला कर्मचारी के साथ ब्लैकमेलिंग, बनाया अश्लील वीडियो

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इंदौर। बैंक में काम करने वाली युवती के साथ ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। एक युवक ने फेसबुक पर दोस्ती की और युवती से प्यार का इजहार कर दिया। युवती भी युवक के चक्कर में आ गई और उसके रूम तक पहुंच गई।
यहां युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर अश्लील वीडियो बना लिए। इसके बाद युवक, बैंक कर्मचारी युवती से पांच लाख की डिमांड करने लगा नहीं तो वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था।
इस मामले में अब युवती की शिकायत पर विजय नगर पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया है। टीआई तहजीब काजी मुताबिक निजी बैंक में काम करने वाली युवती ने बताया कि उसकी एक साल पहले अमित आदिवाल से फेसबुक पर दोस्ती हुई।
दोनों की बातचीत होने लगी। एक-दूसरे को नंबर भी दिया। कुछ दिन पहले अमित ने विजय नगर के एक मॉल के पास एक रूम पर बुलाया। यहां नशीला पदार्थ पिलाकर युवती का अश्लील वीडियो बना लिया।
कुछ दिन बाद युवती से कॉल पर बात कर वीडियो बने होने की बात की। अमित ने युवती से कहा कि वह उसे 5 लाख रुपए दे नहीं तो उसका वीडियो वायरल कर देगा।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।