Crime News Indore – पुलिस हिरासत से भागे आरोपी ने मण्डलेश्वर में की खुदकुशी, आयोग ने कहा – डीआईजी इंदौर तीन सप्ताह में दें जवाब

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

इंदौर के एमवाय हाॅस्पिटल से बीते शुक्रवार को पुलिस हिरासत से भागे आरोपी ने खुदकुशी कर ली। वह पुलिसकर्मी से हाथ छुड़ाकर भाग गया था।
पुलिस के मुताबिक आरोपी जामसिंह पिता झीतासिंह मालवीय निवासी मण्डलेश्वर को बड़वानी से पुलिसकर्मी जगदीश बालके एमवायएच में उपचार कराने पहुंचे थे।
आरोपी को पुलिसकर्मी डिस्चार्ज सर्टिफिकेट बनवाने शुक्रवार को एमवायएच लेकर पहुंचे थे, तभी आरोपी भीड़ का फायदा उठाकर ए.एस.आई. से हाथ छुड़ाकर भाग गया था।
घटना के बाद पुलिसकर्मी ने केस दर्ज कराया था। बाद में आरोपी के बारे में सूचना मिली कि उसने मण्डलेश्वर पहुंचकर खुदकुशी कर ली है। पुलिस जांच कर रही है।
मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के माननीय अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री नरेन्द्र कुमार जैन ने उप पुलिस महानिरीक्षक, इंदौर से तीन सप्ताह में जवाब मांगा है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।