Religious And Spiritual News – lunar eclipse 2021- चंद्रग्रहण 19 नवंबर को, जिन लोगों की कुंडली में है ये अशुभ योग, उन्हें भी रहना होगा बचकर

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

ज्योतिषीय दृष्टिकोण से 19 नवंबर को होने वाला चंद्रग्रहण महत्वपूर्ण रहेगा। ज्योतिषाचार्य के अनुसार, ये ग्रहण वृषभ राशि के कृत्तिका नक्षत्र में होगा।

इसलिए इस राशि और नक्षत्र में जिन लोगों का जन्म हुआ है, उन्हें इस समय थोड़ा बचकर रहना होगा, उनके साथ कोई अनहोनी घटना हो सकती है। इसके अलावा जिन स्थानों पर ये ग्रहण दिखाई देगा, वहां गर्भवती महिलाओं को भी इस ग्रहण में घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए।
ये रहेगा ग्रहण का समय
19 नवंबर, शुक्रवार को लगने वाला यह चंद्रग्रहण खंडग्रास चंद्र ग्रहण होगा। भारतीय समय के अनुसार ये ग्रहण 19 नवंबर की सुबह 11:34 मिनट से आरंभ होगा और इसका समापन शाम 05:33 मिनट पर होगा। ग्रहणकाल की कुल अवधि लगभग 05 घंटे 59 मिनट रहेगी। ये ग्रहण भारत के पूर्वोत्तर राज्य असम और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सो में दिखाई देगा। वहीं विदेशों में अमेरिका, उत्तरी यूरोप, पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया और प्रशांत महासागर क्षेत्र में दिखाई पड़ेगा।

इन लोगों पर भी होता है ग्रहण का अशुभ प्रभाव
ज्योतिषाचार्य के अनुसार, कुंडली में चंद्रमा और राहु का संबंध हो या एक ही घर में ये दोनों ग्रह स्थित हो, तो ग्रहण योग का निर्माण होता है। जिन लोगों की कुंडली में ये योग हो, उन्हें चंद्रग्रहण के दौरान बचकर रहना चाहिए। चंद्रग्रहण के कारण इन लोगों पर मानसिक रूप से प्रभाव पड़ता है। चंद्रमा के साथ राहु के संबंध से चंद्रमा दूषित हो जाता है जिससे व्यक्ति को मन में नकारात्मक, काल्पनिक ख्याल आने लगते हैं। व्यक्ति को मानसिक समस्याएं होने लगती हैं।

अशुभ फल से बचने के लिए ये उपाय करें
1. जिन लोगों की कुंडली में ग्रहण योग है, उन्हें चंद्रग्रहण के अशुभ योग से बचने के लिए शिवजी की पूजा करनी चाहिए।
2. चंद्रग्रहण समाप्त होने के बाद चंद्रमा से संबंधित चीजों जैसे चावल, दूध, चांदी आदि चीजों का दान करना चाहिए।
3. चंद्रग्रहण के दौरान घर से बाहर न निकलते हुए चंद्रमा और शिवजी के मंत्रों का जाप करें।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।