Indore News – इंदौर की अनूठी पहल: कचरे से सीएनजी गैस बनाने का प्लांट हो रहा तैयार, उत्पादन अगले माह से शुरू

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

सांसद शंकर लालवानी ने बुधवार को देवगुराडिया ट्रेंचिंग ग्राउंड पर कचरे से सीएनजी गैस बनाने के प्लांट का निरीक्षण किया। इस मौके पर नगर निगम आयुक्त श्रीमती प्रतिभा पाल भी मौजूद थीं। इस प्लांट से 550 टन घरेलू गीले कचरे से करीब 18 हजार लीटर बायो सीएनजी गैस प्रतिदिन बनाई जाएगी। इस गैस का उपयोग नगर निगम अपनी सिटी बसों को चलाने एवं अन्य जरूरतों को पूरा करने के लिए करेगा।
भारत के सबसे स्वच्छ शहर का चार बार खिताब हासिल कर चुके इंदौर के लिए यह एक और अनूठी उपलब्धि होगी। देश में यह पहला ऐसा प्लांट होगा जहां शहर से इकट्ठा किए हुए फचरे से सीएनजी गैस बनाई जाएगी और उससे बसें चलाई जाएगी। सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि यहां के कई पार्ट्स विदेशों से आने वाले थे लेकिन कोविड के कारण इसमें देरी हुई है, लेकिन समय पर इसे पूरा करने के प्रयास जारी है।
सांसद लालवानी ने ये भी बताया कि इस प्लांट के उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वे अनुरोध करेंगे। यह प्लांट अगले माह से सीएनजी का उत्पादन प्रारंभ कर देगा। इसे पीपीपी मॉडल के तहत लगभग 150 करोड़ की लागत से एनवायरमेंटल इंफ्रास्ट्रकर एंड सर्विसेज लिमिटेड दिल्ली द्वारा स्थापित किया गया है।
नगर निगम आयुक्त श्रीमती प्रतिभा पाल ने बताया कि वर्तमान में शहर से लगभग 610 मेट्रिक टन गीला कचरा प्रतिदिन निकल रहा है जिसमें से 550 मीटर टन कचरे से सीएनजी गैस बनाई जाएगी। कंपनी से हुए अनुबंध के तहत 50 प्रतिशत सीएनजी गैस कंपनी द्वारा बाजार दर से 5 प्रति लीटर कम दर पर नगर निगम को दी जाएगी। जिससे शहर की सिटी बसें चलाई जाएंगी। वहीं इस प्लांट से नगर निगम को प्रतिवर्ष लगभग डेढ़ करोड़ रुपए की आए भी होगी।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।