19 से 25 नवंबर तक वल्र्ड हेरिटेज वीक, इस साल ये वीक भगवान बुध पर होगा आधारित 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

हर साल 19 से 25 नवंबर को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा वल्र्ड हेरिटेज वीक का आयोजन धूमधाम से किया जाता है। जिसमें कई तरह की प्रतियोगिताएं व एक्टिविटी होती है। लेकिन इस साल का वल्र्ड हेरिटेज वीक दिल्ली सर्किल में काफी खास होने वाला है क्योंकि यह पूरी तरह भगवान बुध पर आधारित रहेगा। जिसमें भगवान बुध पर फोटो प्रदर्शनी का आयोजन होगा।
भारत की बुद्ध साईट्स की देख पाएंगे फोटो
बता दें कि वल्र्ड हेरिटेज वीक का आयोजन ईस्ट ऑफ कैलाश में इस्कॉन टेंपल के नजदीक हेरिटेज साइट पर किया जा रहा है। जहां अशोक का लघु शिलालेख खुदाई के दौरान प्राप्त हुआ है। प्रदर्शनी का नाम हॉरिजोनटल हॉरिजोन : अ टेल ऑफ बुद्धिस्ट रिमेंस रखा गया है। यहां आपको 5 बुद्धिस्ट साईट्स सांची, नालंदा, बौद्धगया, अंजता व एलोरा की अर्काइवल फोटोग्राफ देखने को मिलेगी। उसके अलावा उन सभी साईट्स व जगहों को फोटो के माध्यम से दिखाया जाएगा, जिन जगहों से बुद्ध के अवशेष को अभी तक प्राप्त किया गया है। इसके अलावा उन 8 साईट्स की फोटो भी देखी जा सकेंगी, जहां बुद्ध के 8 चमत्कार देखने को मिले थे। इसके साथ ही यहां आने वाले पर्यटकों के लिए ब्लड डोनेशन कैंप के साथ ही फ्री हेल्थ चैकअप की भी व्यवस्था की जा रही है।
मुफ्त में घूमे लालकिला व कुतुबमीनार
वल्र्ड हेरिटेज वीक की शुरूआत पर एएसआई दिल्ली सर्किल की ओर से ऐतिहासिक इमारतों को देखने आने वाले पर्यटकों को खास तोहफा दिया जा रहा है। 19 नवंबर 2021 को लालकिला, पुराना किला, कुतुबमीनार, हुमायूं मकबरा, कुतुबमीनार सहित अन्य सभी ऐतिहासिक इमारतों को मुफ्त में आप देख सकते हैं।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।