Bollywood News – Atrangi Re Movie का ट्रेलर शेयर करते वक्त Akshay Kumar से हुई बड़ी चूक, अब लोग मार रहे हैं ताना

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने 24 नवम्बर 2021 के दिन अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपकमिंग मूवी अतरंगी रे का ट्रेलर रिलीज करके फैंस को सरप्राइज दे डाला।
अक्षय कुमार की इस फिल्म में सारा अली खान और धनुष जैसे स्टार्स भी नजर आएंगे। फिल्म अतरंगी रे का निर्देशन आनंद एल राय ने किया है, जो अपनी देसी कहानियों के लिए जाने जाते हैं।
अतरंगी रे का ट्रेलर देखने के बाद फैंस कह रहे हैं कि आनंद एल राय एक बार फिर से अपने रंग में लग रहे हैं और दर्शकों की चांदी होने वाली है।
एक तरफ जहां फिल्म अतरंगी रे के ट्रेलर ने दर्शकों को खुश कर दिया है, वहीं दूसरी तरफ इस ट्रेलर की वजह से कलाकार अक्षय कुमार को ताने सुनने पड़ रहे हैं।
असल में अक्षय कुमार ने जब पहली बार फिल्म अतरंगी रे का ट्रेलर ट्विटर से शेयर किया तो वो ऐसी भूल कर बैठे, जिसने सबका ध्यान आकर्षित किया। अक्षय कुमार ने पहले ट्वीट में अपने साथी कलाकार धनुष को छोड़कर बाकी सबको टैग किया था।
जब अक्षय कुमार को इस गलती का अहसास हुआ तो उन्होंने तुरंत वो ट्वीट डिलीट करके दोबारा ट्रेलर शेयर किया, जिसमें धनुष भी टैग थे। हालांकि तब तक लोगों ने अक्षय कुमार की इस गलती को पकड़ लिया और उनकी ट्रोलिंग शुरू हो गई।
फिल्म अतरंगी रे के ट्रेलर को दर्शकों से शानदार रिस्पांस मिला है। फिल्म में वो सारे मसाले नजर आ रहे हैं, जिनके लिए आनंद एल राय जाने जाते हैं। अतरंगी रे की कहानी में ह्यूमर, रोमांस, अच्छे गाने और बेहतरीन गानों का मिश्रण नजर आ रहा है। दर्शक फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद इसका इंतजार करने लगे हैं।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।