Crime News Indore – दुपट्टे से घोंटा गला, पहचान छिपाने लगाई आग, मारने से पहले रेप की आशंका

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

इंदौर के खजराना थाना इलाके में युवती की अधजली लाश मिलने से सनसनी फैल गई. शव का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह जलने से पहचान नहीं हो सकी. युवती के गले में दुपट्टा बंधा था.

आशंका जताई जा रही है कि पहले युवती को गला दबाकर हत्या की गई होगी उसके बाद शव को खाली मैदान में फेंका गया होगा.

खजराना थाना पुलिस को सोमवार सुबह सूचना मिली थी कि शहीद पेट्रोल पम्प के करीब खाली पड़े मैदान में एक लड़की की छत-विक्षत लाश पड़ी है.

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू की और एफएसएल अधिकारियो को भी बुलाया. इस दौरान छानबीन करने पर पता चला कि मृतिका की उम्र करीब 25 साल है.

उसके गले में कसा हुआ दुपट्टा भी मिला. पुलिस को आशंका है कि मृतिका को मैदान में नहीं, कहीं और मारा गया. शव की पहचान न हो इसलिए आरोपियों ने उसके शरीर के ऊपरी हिस्से को जला दिया.

कई थानों में भिजवाई सूचना

खजराना थाना प्रभारी दिनेश वर्मा ने बताया कि पुलिस शहर के उन थानों और आसपास के इलाकों में अनजान आरोपियों की तलाश कर रही है, जहां हाल के दिनों में 20-25 साल की लड़कियों के गायब होने की शिकायत हुई हो.

पुलिस ने देहात और बाहरी थानों में भी ये सूचना भेज दी है. हालांकि, अभी तक किसी भी थाने से कोई जवाब नहीं आया है. इस मामले की शुरुआती पड़ताल में पुलिस अधिकारी भी दुष्कर्म के बाद ह्त्या की आशंका जता रहे हैं.

दूसरी ओर, इसके पीछे अवैध संबंध भी हत्या की वजह हो सकते हैं. पुलिस अधिकारियों ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एमवाय अस्पताल कि मॉर्चुरी भिजवाया है.

पुलिस जगह-जगह का खंगाल रही सीसीटीवी

पुलिस का कहना है कि शार्ट पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होगी और उसके बाद आगे की जांच की दिशा तय होगी. फिलहाल घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं.

इससे अंदाजा होगा कि घटनास्थल तक लड़की आखिर पहुंची कैसे. पुलिस बायपास के विभिन्न चौराहों और घटना स्थल के करीबी इलाकों का कोना-कोना तलाश रही है.

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।