Indore News – हाउसिंग बोर्ड ने जारी किया सर्कुलर: हाउसिंग बोर्ड के 25 हजार भूखंडधारी अब फ्रीहोल्ड होंगे

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

हाउसिंग बोर्ड के 25 हजार से अधिक संपत्तिधारकों को कार्यालय की ओर से सर्कुलर जारी कर दिया है। अब फ्री होल्ड होने जा रहे हैं, इसके बाद खुद मालिक हो जाएंगे। अभी तक लीज पर संपत्तिधारक परेशान होते रहे हैं तो हाउसिंग बोर्ड में भी लीज जमा नहीं होने के कारण विवाद की स्थिति भी होती रहती थी।
शहर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर सुखलिया क्षेत्र, छोटी खजरानी, जनता क्वार्टर एचआईजी कॉलोनी, एमआइजी कॉलोनी, नेहरू नगर से लेकर तमाम तरह हाउसिंग बोर्ड की संपत्तियां है जहां पर लीजधारक निवास करते रहे हैं।
यहां पर कुछ जर्जर बिल्डिंग भी है तो आज भी हजारों लीजधारकों ने अपनी राशि जमा नहीं की है। अब शासन के निर्देश के बाद लीजधारक खुद मालिक बनने जा रहे हैं जिन्हें सर्कुलर भेज दिया गया है।
कलेक्टर गाइडलाइन के अनुसार 1% संपत्ति का जमा कराना होगा वहीं यदि बकाया लीज रेंट है तो वह भी जमा कराने के साथ ही लीजधारक को फ्री होल्ड कर दिया जाएगा।
इससे भूखंड फ्लैट धारक खुद मालिक बन सकेंगे। पहले सालाना लीज संपत्ति की कीमत की दशमलव 5% जमा कराने का आदेश भी जारी होते रहे हैं तो नोटिस भी भेजने के बावजूद लोगों ने कभी ध्यान नहीं दिया है।
यही कारण है कि सरकार की ओर से मिले निर्देश के बाद सभी को सर्कुलर भेजा गया है। हाउसिंग बोर्ड अधिकारी यशवंत दोहरे ने बताया कि अभी 25 हजार के आसपास संपत्तिधारकों को सर्कुलर भेज दिया गया है और हमने अलग अलग तरीके से संदेश भी भेजे हैं ताकि किसी को यदि सर्कुलर नहीं मिला तो वह कार्यालय आकर कागज ले जा सकते हैं, अब फ्री होल्ड की कारवाई की जा रही है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।