Indore News – सिटी बस आफिस में क्लीन एयर कंट्रोल प्रोजेक्ट के संबंध में बैठक संपन्न

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Indore News: सिटी बस आफिस में क्लीन एयर कंट्रोल प्रोजेक्ट के संबंध में बैठक ली गई। बैठक में अपर आयुक्त संदीप सोनी अधीक्षण यंत्री महेश शर्मा, क्वालिटी वर्ल्ड रिसोर्स इंस्टीट्यूट के प्रतिनिधी प्रोग्राम हेड डॉ अजय नागपुरे उपस्थित थें।
एयर क्वालिटी वर्ल्ड रिसोर्स इंस्टीट्यूट द्वारा क्लीन एयर केटलिस्ट प्रोजेक्ट के अंतर्गत इंदौर शहर में प्रदूषण के कारक का पता लगाया जावेगा।
उक्त संस्थान शहर का मानचित्र बनाकर 05 लोकेशन निश्चित करेगी जहां पर हाई वॉल्यूम सेम्पलर मशीन से वायु में होने वाले प्रदूषण से सेम्पल लेंगे। यह सेम्पल दोनो मौसम ठंड एवं गर्मी में लिए जाएंगे।
इसके साथ ही संस्था द्वारा वालंटियर नियुक्त किये जायेंगे जो वार्डों में होने वाले वायु प्रदूषण के बारे में नागरिकों से चर्चा करेंगे और प्रदूषण का पता लगायेंगे।
उपरोक्त कार्यवाही करने एवं सैंपल लेने के बाद सैंपल लैब में भेजकर जांच कराई जाएगी और उसका जो रिजल्ट आएगा उसके आधार पर शहर में किस के द्वारा जैसे फैक्ट्री, वाहन, घरेलू उपकरण, आदि से होने वाले प्रदूषण के संबंध में रिपोर्ट तैयार की जाएगी और रिपोर्ट के आधार पर इंदौर में वायु प्रदूषण को खत्म करने के लिए क्या क्या कार्यवाही की जाना है यह सुनिश्चित किया जाएगा।
इसके साथ ही संस्था द्वारा हर महिने वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा। संस्था द्वारा प्रेजेंटेशन के माध्यम से जानकारी प्रस्तुत की गई बैठक में चर्चा के दौरान संस्था द्वारा उपरोक्त कार्यवाही और रिपोर्ट प्रस्तुत करने हेतु 18 माह की अवधि चाही गई। आयुक्त द्वारा बैठक में संस्था को 18 माह के स्थान पर 12 माह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।