Indore News – टंट्या मामा के ताबीज से होता है इलाज –  मंत्री ऊषा ठाकुर

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Imdore News . प्रदेश में कोरोना के कोई प्रतिबंध नहीं हैं। 4 दिसंबर को हो रहे टंट्या भील बलिदान दिवस के आयोजन से पहले प्रदेश की संस्कृति मंत्री ऊषा ठाकुर ने यह बात कही है। कोरोना के नए वैरिएंट के खतरे के बीच भीड़ भरे सरकारी आयोजन को लेकर उनसे सवाल पूछा गया था। स्थानीय रेसीडेंसी कोठी में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि कोई प्रतिबंध नहीं है। मेरी दृढ़ आस्था और विश्वास है कि कहीं कुछ होना नहीं है।
मंत्री ठाकुर ने आगे यह भी कहा कि आपको जानकर आश्चर्य होगा कि टंट्या मामा के ताबीज बंटते हैं। उनसे भी स्वास्थ्य लाभ होता है। इतने बड़े क्रांतिकारी को हम प्रणाम करने जा रहे हैं। कहीं कोई प्रकृति और कहीं कोई परमात्मा किसी तरह का व्यवधान पैदा नहीं हो पाएगा।
मंत्री के बयान पर कांग्रेस नेताओं ने हल्ला बोला
मंत्री के बयान पर कांग्रेस नेताओं ने हल्ला बोल दिया है। कांग्रेस के प्रदेश सचिव राकेश सिंह यादव ने कहा है कि बीते वर्षों में भी भाजपा ने कोरोना फैलाने और इंदौर को हॉटस्पॉट बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। ऐसे भीड़ भरे आयोजन कर भाजपा लोगों को खतरे में डाल रही है और दूसरी तरफ प्रशासन से लोगों के चालान बनवा कर दुकानें सील करवा रही है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।