Indore News – विकास प्राधिकरण ने शासन से मदद के लिए मांगा मार्गदर्शन

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

Indore News. इंदौर विकास प्राधिकरण अब एक नई योजना के तहत काम करने जा रहा है, लेकिन इसमें शासन की ओर से जब तक फंड आवंटित नहीं होगा कोई काम नहीं हो पाएगा। इसलिए अपने स्तर पर अभी हाल ही में सरकार के पास एक मार्गदर्शन के लिए पत्र भी भेजा है। इसके लिए एक विकास मॉडल के तहत जमीन लेकर नई योजना शुरू की जा रही है।
बताया जाता है कि अभी हाल ही में एक विकास मॉडल तैयार किया उसके तहत एक योजना शुरू होगी, जिसमें लगभग 3000 करोड़ से अधिक की राशि खर्च होगी और इन यहां पर विकास कार्यों के मामले में बेहतर काम करने के लिए भी तैयारियां की जा रही है तो दूसरी ओर किसानों को विकास कार्य में 50 प्रतिशत का पार्टनर बनाने के लिए भी सहमति मिल चुकी थी।
अब उसी अनुसार काम होने जा रहा है और यह भी देखा जा रहा है कि किसानों से जमीन लेने के लिए रुचि भी देखते हुए सर्वे किया जा रहा है और उसी क्षेत्र की जमीन ली जाएगी जहां पर न केवल बेहतर काम हो सकता है बल्कि कई योजना में भी रूचि लोग लेंगे इसलिए यह सब काम किया जा रहा है।
दरअसल विकास प्राधिकरण लंबे समय से कोई काम नहीं कर रहा था और बजट के अभाव में कोई काम नहीं होने से पूरी योजना ही लंबित हो गई। थी लेकिन अब अपने स्तर पर काम होने जा रहा है।
फिलहाल देखा जाए तो अब नए सिरे से योजना के तहत काम होगा इसलिए जल्द ही इस पर काम होगा। यह भी देखा जा रहा है।
कि कुछ पुरानी ऐसी योजना जिस पर पूरी तरह से रोक लग गई थी उसमें से भी कुछ योजना शुरू करने की कोशिश की जा रही है।
अब जल्द ही इस मामले में फैसला भी लिया जा रहा है और किसानों से जमीन भी लेने की तैयारी है और कई इलाकों में जमीन देखी भी जा रही है। यह पहला अवसर है जब इतने बड़े पैमाने पर किसानों को 50 प्रतिशत का पार्टनर बनाया जा रहा है। फिलहाल इस योजना पर शासन से भी मार्गदर्शन मांगा है।
इनका कहना है
विकास प्राधिकरण के सीईओ विवेक श्रोत्रिय का कहना है कि अभी केवल इस पर चर्चा हुई है। अब सरकार की मदद के बाद ही काम होने की संभावना है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।