Indore News – ओमिक्रोन के खतरे को देखते हुए इन्दौर में अलर्ट, अब इस तैयारी में जुटा प्रशासन

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

कोरोना के नए वेरिएंट की वजह से अब एक बार फिर इंदौर जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है. संक्रमण को रोकने और आने वाले दिनों में संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं.
कोरोना के नए वेरिएंट की वजह से अब एक बार फिर इंदौर जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है. संक्रमण के मामलों को रोकने और आने वाले दिनों में संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं. इंदौर के राधा स्वामी कोविड केयर सेंटर में 100 बेड का अस्पताल तैयार किया जा रहा है. दरअसल जिला प्रशासन ने आने वाले दिनों में कोरोना संक्रमण के नए वेरिएंट ओमिक्रोन को देखते हुए कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं.
राधा स्वामी कोविड केयर सेंटर में प्रशासन 100 बेड का अस्पताल तैयार करा रहा है. वर्तमान में करीब 50 बेड की व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं. आने वाले दिनों में जल्द ही 50 बेड की व्यवस्थाओं को भी पूरा कर लिया जाएगा.
 ओमिक्रोन के खतरे को देखते हुए तैयारियों की समीक्षा
कलेक्टर मनीष सिंह ने ओमिक्रोन के दस्तक की आशंका जताई थी. राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के संदिग्ध संक्रमित मरीज मिले हैं और इन राज्यों से इन्दौर में ज्यादा लोगों का आवागमन लगा रहता है. बता दें कि कलेक्टर मनीष सिंह ने बीते दिनों कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारी और स्वास्थ्य अधिकारियों की बड़ी बैठक भी आयोजित की थी. बैठक में तैयारियों की समीक्षा की गई थी. तैयारियों के साथ-साथ कलेक्टर ने व्यवस्थाओं को पूरा करने के निर्देश भी जारी किए. साथ ही निजी अस्पतालों की बैठक में कोरोना संक्रमित मरीजों के उपचार के लिए बेड आरक्षित करने की बात कही गई थी.
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।