Indore News – 50 हजार से अधिक बकाया होने पर संपत्ति सील

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

Indore News. नगर निगम मुख्यालय से लेकर जोन पर लोक अदालत से बेहतर फायदा होने के बाद एक बार फिर इन दिनों नगर निगम की वसूली टीम लगातार मैदान में है तो कहीं पर विवाद की स्थिति भी सामने आने पर तुरंत अपर आयुक्त राजस्व को भी फोन किया जाता रहा है। इसी बीच समीक्षा बैठक के दौरान खुद निगम कमिश्नर प्रतिभा पाल ने भी सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि किसी तरह की टैक्स वसूली में परेशानी आए तो मुझे फोन लगा सकते हैं और चर्चा कर सकते हैं।
बताया जाता है कि करोड़ों रुपए की वसूली को लेकर लगातार नगर निगम मैदान में है और जलकर से लेकर कचरा कलेक्शन शुल्क से लेकर भवन अनुज्ञा लाइसेंस शाखा मार्केट विभाग से लेकर सभी तरह के विभागों के तहत जो वसूली अभियान चल रहा है उसके अंतर्गत करोड़ो के आसपास वसूली हो गई है। वहीं समीक्षा बैठक के दौरान खुद निगम कमिश्नर प्रतिभा पाल ने भी सभी को निर्देशित किया है कि जिनकी 50,000 से अधिक की बकाया है उस तरह के बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तुरंत संपत्ति सील की जाए और किसी भी तरह की कार्रवाई में परेशानी हो तो सीधे मुझे भी फोन लगा सकते हैं। हालांकि लगातार निगम की टीम अपने काम कर रही है और निगम के सभी जोनल कार्यालय के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में वसूली का अभियान चल रहा है और कर्मचारी सुबह से लेकर शाम तक काम कर रहे हैं। वहीं दूसरी और देखा जाए तो बिल कलेक्टर से लेकर सहायक राजस्व अधिकारी सभी को एक निश्चित टारगेट भी दिया गया है। इसके साथ ही 31 जुलाई तक छूट थी लेकिन अब 10 प्रतिशत सरचार्ज में वसूली हो रही है और उसी सरचार्ज के अनुसार टैक्स वसूलने का काम लगातार चल रहा है। फिलहाल देखा जाए तो निगम का वसूली अभियान जारी है और इसी वसूली अभियान के तहत काम हो रहा है और संतोषजनक वसूली को लेकर भी चर्चा हो रही है, लेकिन साफ तौर से निर्देशित किया जा रहा है कि वसूली का काम जारी रखा जाए। वैसे देखा जाए तो वसूली अभियान लगातार जारी है और रोजाना जब्ती कुर्की का काम भी चल रहा है।
इनका कहना है
वसूली लगातार की जा रही है और हम लोग टैक्स वसूली बेहतर कर रहे हैं। भव्या मित्तल, अपर आयुक्त नगर निगम
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।