MP Crime News – संबंध बनाने के दौरान गुस्साई महिला ने काट दिया पति का प्राइवेट पार्ट, ये थी वजह

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक पत्नी अपने पति से इस कदर गुस्सा हुई कि उसने अपने पति का प्राइवेट पार्ट ही काट डाला।
यह घटना टीकमगढ़ के जतारा पुलिस थानाक्षेत्र के रामनगर की है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बताया जाता है कि पति-पत्नी के बीच काफी समय से झगड़ा चल रहा था। रिपोर्ट के मुताबिक रामनगर निवासी इस शख्स ने यह भी बताया कि इसी झगड़ के चलते कुछ दिन पहले दोनों के बीच लड़ाई भी हुई थी।
बताया जाता है कि लड़ाई के कुछ दिनों के बाद पति-पत्नी का झगड़ा सुलझ गया था। पति को लगा कि अब पत्नी से झगड़ा सुलझ गया है तो वह घर जाकर रहने लगा। चार-पांच दिन पहले रात में जब दोनों संबंध बना रहे थे उसी वक्त पत्नी का गुस्सा फिर से भड़क उठा और उसने पति का प्राइवेट पार्ट काट दिया।
पत्नी के खिलाफ मुकदमा
हमले में जख्मी शख्स अपने परिजन के साथ भागा-भागा झांसी मेडिकल कॉलेज पहुंचा जहां उसका इलाज किया गया। इलाज के कुछ दिनों के बाद जब उसकी हालत सामान्य हुई तो वह अपने परिजनों को लेकर जतारा थाने पहुंचा और अपनी पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर उसकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय डॉक्टर का कहना है कि हमला धारदार हथियार से किया गया था।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।