Indore News – रहवासियों की मांग  – 100 नहीं, 80 फीट हो सड़क की चौड़ाई , विधायक आकाश से योजना में बदलाव का आग्रह

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Indore News. स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत सुभाष मार्ग चौड़ीकरण कार्य को लेकर रहवासियों ने सड़क को 100 की जगह 30 फीट चौड़ा करने की मांग की है।
इसके लिए रहवासियों ने विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 3 के विधायक आकाश विजयवर्गीय से नगर निगम की योजना में बदलाव करवाने का आग्रह किया।
ज्ञात हो कि जिसी चौराहे से नगर निगम तक 1.45 किलोमीटर के सुभाष मार्ग को 100 फीट चौड़ा किया जाना प्रस्तावित है। इसके लिए नगर निगम पहले चरण का काम शुरू कर चुका है।
रविवार को निगम अधिकारियों ने ने क्षेत्र का दौरा किया और नपती की थी। वहीं रहवासियों की मांग है कि सड़क को 100 नहीं, 80 फीट चौड़ी किया जाए। इससे अधिक नुकसान नहीं होगा।
इसे लेकर विधानसभा तीन के विधायक आकाश विजयवर्गीय ने क्षेत्र का दौरा किया और रहवासियों को भरोसा दिलाया कि विकास के नाम पर किसी के साथ के भी अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
‘व्यवसाय हो जाएगा ठप
 सुभाष मार्ग के व्यापारियों ने विधायक आकाश से आग्रह किया कि सड़क की चौड़ाई 80 फीट होने से उनके प्रतिष्ठान बचे रहेंगे। उन्होंने बताया कि पहले ही कोरोना से उनका व्यवसाय काफी प्रभावित है। ऐसे में व्यवसाय को दूसरी जगह शिफ्ट करना बड़ी मुसीबत पैदा कर देगा।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।