Crime News Indore – रिटायर्ड जज की बहू का पर्स लूटने वाले गिरफ्तार

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

रिटायर्ड जज जेएस सेंगर की बहू आराधना सिंह से पर्स लूटने की कोशिश करने वाले स्कूटर सवार दो बदमाशों को लसूड़िया थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों ने आराधना सहित शिक्षिका किरण देसाई और किराना व्यापार कुलदीप गुप्ता की पत्नी मनीषा को लूटना कुबूला है। आरोपित नशे के लिए वारदात करते थे। बदमाशों ने पुलिस को चकमा देने की कोशिश की जिसमें उनके हाथ-पैर टूट गए।
पिपल्या कुमार चौराहा पर गुरुवार दोपहर आराधना सिंह को बदमाशों ने उस वक्त लूटने की कोशिश की जब वह बच्चों को लेने श्री सत्यसाई विद्या विहार स्कूल जा रही थी। आरोपितों ने पर्स छीनने में आराधना को खींचा जिससे वह स्कूटर सहित गिर गई और उनकी आठ पसलियां, कालर बोन व कंधे की हड्डी टूट गई। इसके बाद बदमाशों ने एलआइजी लिंक रोड़ पर शिक्षिका किरण देसाई और तुकोगंज में मनीषा गुप्ता को लूटा। मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पीसी सेठी नगर से आरोपित राज और एमआइजी से गम्पू को पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों ने तीनो महिलाओं को लूटना स्वीकार लिया। मालूम हो कि इस घटना के एक घंटे बाद ही एलआइजी लिंक रोड़ पर अनूप नगर निवासी शिक्षिका किरण देसाई से भी इसी तरह पर्स लूटने का प्रयास हुआ।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।