Indore News – विडियो बनाने का शौक पड़ा भारी, गोली लगने से सेल्समैन की मौत

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

वाइन शॉप में राइफल साफ करते बना रहे थे वीडियो, अचानक गोली चल गई 

वाइन शॉप के सेल्समैन की गोली लगने से मौत हो गई। घटना पाटनीपुरा इलाके में बुधवार सुबह में की है। पुलिस के मुताबिक साथी सेल्समैन से राइफल साफ करते समय गोली चली है। पता चला है कि राइफल साथ में लेकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने के लिए वीडियो बनाया जा रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सेल्समैन उत्तर प्रदेश का रहने वाला था।
टीआई पंकज द्विवेदी के मुताबिक सुबह 11 बजे शराब ठेकेदार वीरेंद्र ठाकुर की शॉप के सेल्समैन सुशील (24) पुत्र राकेश यादव को गोली लगने की सूचना मिली थी। उसके सीने में गोली लगी। वह उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। कुछ महीने पहले ही इंदौर आया था। यहां छोटी खजरानी स्थित वाइन शॉप पर काम करता था। शुरुआती जांच में पता चला है कि शॉप का एक और सेल्समैन मनीष राइफल साफ कर रहा था। उसने राइफल नीचे रखी, तभी गोली चल गई। इस वक्त शॉप में मनीष, सुशील और इनका एक साथी और था। टीआई के मुताबिक मामले में अभी मनीष और उसके साथी से पूछताछ चल रही है। वीडियो बनाने की बात भी सामने आई है। वीडियो सोशल मीडिया पर डालने के लिए बनाया जा रहा था। सुशील शॉप के पीछे ही कमरे में रहता था।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।