बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली दूसरी बार हुए कोरोना संक्रमित, कोलकाता के अस्पताल में भर्ती

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

कोलकाता: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली कोरोना संक्रमित हो गए हैं।

सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आई है। ओमीक्रोन के देश में बढ़ते मामलों के बीच गांगुली संक्रमित हुए हैं। सामने आई जानकारी के अनुसार उनकी कोरोना रिपोर्ट देर रात आई। इसके बाद 49 वर्षीय इस पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी और कप्तान को कोलकाता के वुडलैंड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गांगुली को इसी साल की शुरुआत में हल्का हार्ट अटैक के बाद कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। उनके ‘ट्रिपल वेसेल डिजीज’ से पीड़ित होने का पता चला था। इसके बाद उनकी एंजियोप्लास्टी की गई थी और दो स्टेंट डाले गए थे।

पिछले साल सौरव गांगुली के बड़े भाई और बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के संयुक्त सचिव स्नेहाशीष गांगुली कोरोना संक्रमित हो गए थे। उस समय गांगुली भी ऐहतियात के तौर पर आइसोलेशन में चले गए थे। वहीं, इससे पूर्व स्नेहाशीष के परिवार में उनकी पत्नी, सास, ससुर और उनके घरेलू सहयोगी को भी कोरोना पॉजीटिव पाया गया था।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।