Crime News Indore – डीएसपी ने टॉवेल में ही लात,घूंसे,और डंडे से लगाई पडोसी की पिटाई, देखिये विडियो 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Indore Crime News. . मामला इंदौर के कनाड़िया थाना क्षेत्र की लक्ष्य विहार कॉलोनी का है जहाँ उज्जैन में तैनात लोकायुक्त  DSP अपने पड़ोसी रिटायर्ड बैंक अफसर पर बुरी तरह टूट पड़े। वे टॉवेल लपेटे बाहर आए और उसे घूंसा मारने लगे। बीच सड़क दोनाें के बीच जमकर मारपीट हुई। रिटायर्ड बैंक अफसर भागने लगा तो DSP ने डंडा लेकर दौड़ा लिया। विवाद डीएसपी की कार पर धूल और घर में कचरा फेंकने को लेकर हुआ। घटना के बाद DSP ने मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है।

रविवार की इस घटना का वीडियो सोमवार को सामने आया है। पुलिस के मुताबिक उज्जैन में तैनात लोकायुक्त डीएसपी वेदांत शर्मा परिवार के साथ इंदौर में रहते हैं। पड़ोस में रहने वाले संदीप विज के मकान में काम चल रहा है। इसकी वजह से धूल डीएसपी की कार और घर पर गिर रही थी। विज रिटायर्ड बैंक अफसर हैं। डीएसपी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि करीब 6 महीने से संदीप के घर में रिनोवेशन चल रहा है। उनके यहां से धूल उड़कर घर के बाहर खड़ी कार पर आती है। साथ ही, वेदांत शर्मा ने बताया कि घर के आंगन में कई बार कचरा फेंका जाता है। वे जब संदीप विज को समझाने गए, तो उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। पुलिस ने डीएसपी वेदांत शर्मा की शिकायत पर संदीप के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

डीएसपी से माफी मांगने गया था: संदीप विज
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से रिटायर्ड असिस्टेंट जनरल मैनेजर संदीप विज का कहना है कि मैं अहमदाबाद में रहता हूं। डीएसपी वेदांत शर्मा को कुछ परेशानी थी, इस कारण वह इंदौर आए थे। यहां आने के बाद वह उनसे माफी मांगने गए थे। माफी मांगने के दौरान ही डीएसपी वेदांत शर्मा ने मारपीट कर दी और डंडा लेकर मारने दौड़े थे। उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।