कोरोना संक्रमण के केस बढ़ने की आशंका के मद्देनजर प्रशासन खंडवा रोड पर राधास्वामी कोविड केयर सेंटर को फिर शुरू करने की तैयारी कर रहा है। अभी यहां 100 बेड का अस्थायी सेंटर था, जिसमें किसी मरीज को भर्ती नहीं कर रहे थे। अब 700 बेड का विस्तारित सेंटर बना रहे हैं, जिसे 30 दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य है। व्यवस्थाएं इस तरह की जा रही है कि जरूरत पड़ने पर 400 से 500 बैंड बढ़कर इसे 1200 बेड का किया जा सके। इस बार ये सेंटर राधास्वामी सलग स्थल के पिछले भाग में बनाया जा रहा है, ताकि सत्सग न्यास को अपने कार्यक्रमों में दिकत न आए।
कुछ समय पहले उनके कार्यक्रम के लिए ही पुराना कोविड केयर सेंटर पिछले हिस्से में शिफ्ट किया गया था। आईडीए सोईओ विवेक श्रोत्रिय के मुताबिक, स्वास्थ्य विभाग ने डॉक्टर्स, नर्स की ड्यूटी का चार्ट तैयार कर लिया है। चाय, नाश्ता व भोजन राधास्वामी सत्संग उपलब्ध करवाएगा। टीवी, योग जैसी सुविधा पहले की तरह मौजूद रहेगी। ऑक्सीजन प्लाट तो नहीं बना है, लेकिन 100 से अधिक कंसन्ट्रेटर रखे हैं। जरूरत पड़ने पर उपयोग कर सकते है। इस बार कोविड केयर सेंटर के निर्माण में बहुत ज्यादा लागत नहीं आएगी, क्योंकि काफी सामान पुराने सेंटर का रखा है।

