National News – तेज बारिश फिर बनी मुसीबत: तमिलनाडु में बाढ़ जैसे हालात, राजधानी चेन्नई में ३ की मौत, कई पेड़ गिरे

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

राज्य के कई जिलों में भारी जलजमाव से रेड अलर्ट

भारी बारिश के चलते तमिलनाडु के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। मौसम विभाग ने राज्य में अगले तीन दिनों तक लगातार बारिश होने की संभावना जताई है। तेज बारिश के कारण कई इलाकों में जलजमाव और ट्रैफिक जाम भी देखने को मिला है।

भारत: तमिलनाडु में गुरुवार से हो रही भारी बारिश ने वहां के जन जीवन को बुरी तरह से प्रभावित किया है। राज्य में मूसलाधार बारिश से अब तक 3 लोगों की मौत हो गई है। राज्य की राजधानी चेन्नई के कई इलाकों में भारी जलजमाव की भी खबरें सामने आ रही है। राज्य सरकार के अनुसार, चेन्नई, कांचीपुरम, तिरुवल्लूर और चेंगलेपट्टू जैसे आसपास के जिलों में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। ताजा अपडेट के मुताबिक, मौसम विभाग ने राज्य में आज भी मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक बारिश होने की संभावना जताई है।

राजधानी चेन्नई में बाढ़ जैसे हालात

दो दिन से लगातार बारिश ने तमिलनाडु में बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दी है। राजधानी चेन्नई में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं ऐसे में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा है। हालात को देखते हुए राज्य के राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री के.के.एस.एस.आर. रामचंद्रन ने कहा कि बारिश के चलते अब तब 3 लोगों की मौत हो चुकी है। बारिश के चलते माउंट रोड पर भारी ट्रैफिक जाम भी देखने को मिल रहा है और इससे सड़क के निचले हिस्सों में भारी जलजमाव भी हो गया है। इससे जगह-जगह ट्रैफिक जाम होने की भी खबरें आ रही हैं। चेन्नई मेट्रो रेल ने फंसे हुए यात्रियों की मदद के लिए अपनी सेवाएं एक घंटे के लिए बढ़ा दी थी और रात 12 बजे तक मेट्रो रेल ने सेवाएं दी थी।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।