Cricket news – विराट कोहली कप्तानी विवाद पर मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, वनडे टीम का भी हुआ ऐलान 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
4 Min Read
चेतन शर्मा ने कहा कि कोहली को जानकारी दे दी गई थी कि टी-20 की कप्तानी छोड़ने के बाद, बोर्ड सीमित ओवरों के लिए अलग और टेस्ट क्रिकेट के लिए अलग कप्तान बनाने के पक्ष में है।
भारतीय चयनकर्ताओं ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान कर दिया है। तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए केएल राहुल को कप्तान बनाया गया है। वहीं, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह उपकप्तान होंगे। रोहित शर्मा चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज नहीं खेलेंगे। खुद मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने टीम की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने विराट कोहली को वनडे की कप्तानी से हटाने को लेकर उठे विवाद पर भी बातचीत की।
चेतन शर्मा ने कहा कि कोहली को जानकारी दे दी गई थी कि टी-20 की कप्तानी छोड़ने के बाद, बोर्ड सीमित ओवरों के लिए अलग और टेस्ट क्रिकेट के लिए अलग कप्तान बनाने के पक्ष में है। इससे टीम इंडिया को फायदा होगा।
‘विराट को दे दी गई थी जानकारी’ चेतन ने मीडिया से बातचीत में कहा- विराट को वनडे टीम के चयन से काफी पहले जानकारी दे दी गई थी। टी-20 विश्व कप से पहले जब हमारी मीटिंग हुई थी, तो उसमें हम हैरान रह गए थे। विराट ने अचानक से टी-20 की कप्तानी छोड़ने का फैसला सुनाया था। उस मीटिंग में जितने भी लोग मौजूद थे, उन्होंने कोहली को इस पर दोबारा सोचने के लिए कहा था।
‘विराट का फैसला विश्व कप अभियान को प्रभावित करेगा’ उन्होंने कहा- हमें लगा था कि विराट का फैसला विश्व कप अभियान को प्रभावित करेगा। जितने लोग हैं सबने कहा था कि भारतीय क्रिकेट के लिए कृपया कप्तानी जारी रखें। उनके अचानक से लिए गए फैसले से सब आश्चर्यचकित थे। विश्व कप के बाद हम बातचीत करना चाहते थे।  विराट ने अपना रास्ता खुद चुना चेतन शर्मा ने कहा- एक बार जब विराट ने कप्तानी छोड़ दी, सभी पांच चयनकर्ता चाहते थे कि सिमित ओवरों के लिए अलग और टेस्ट क्रिकेट के लिए अलग कप्तान हो। विराट को वनडे की कप्तानी से हटाना चयनकर्ताओं का फैसला था और टी-20 की कप्तानी छोड़ना विराट का खुद का फैसला था।
 ‘विराट भारतीय क्रिकेट के लिए महत्वपूर्ण’ चेतन ने कहा-  जब चयन समिति ने फैसला लिया कि विराट को वनडे की कप्तानी से हटा दिया जाना चाहिए, इसके बाद मैंने मीटिंग खत्म होने के तुरंत बाद उन्हें कॉल किया। उन्हें बताया कि व्हाइट बॉल का कैप्टन अलग होगा। हमारे बीच अच्छी बातचीत हुई। विराट भारतीय क्रिकेट के महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं और उनकी टीम को बहुत जरूरत है।
दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर वनडे सीरीज के लिए टीम इंंडिया का ऐलान : 
 
केएल राहुल (कप्तान), शिखर धवन, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर विकेटकीपर: ऋषभ पंत, ईशान किशन, वेंकटेश अय्यर, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, प्रसिद्ध कृष्ण, शार्दुल ठाकुर, मो. सिराज
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।