इसके पश्चात आयुक्त प्रतिभा पाल द्वारा नारायण बाग, पंतवेध कॉलोनी, तिलक पथ, रामबाग, डीआरपी लाईन, भंडारी ब्रिज के पास, अग्निबाण प्रेस रोड, जेल रोड, शांतिपथ, मल्हार आश्रम, मार्तण्ड चौक व अन्य क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वार्ड 57 में सफाई व्यवस्था संतोषजनक नही पाये जाने पर आयुक्त द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए, क्षेत्रीय दरोगा अमर कल्याणे को वेतन रोकने के निर्देश दिये गये तथा कर्मचारियों के संबंध में जानकारी चाहने पर ज्ञात हुआ कि कर्मचारी बिना सूचना के कार्यस्थल से अनुपस्थित रहते है, कार्य में लापरवाही भी करते हैं। इस पर आयुक्त द्वारा सफाई कार्य में लापरवाही करने व बिना सक्षम स्वीकृति के कार्यस्थल से अनुपस्थित पाये जाने पर वार्ड 57 के सफाई कर्मचारी माया पति धमेन्द्र, संगीता पति राजेश, सुनिता पति घनश्याम, ज्योति पति प्रेमचंद की सेवा समाप्त करने अपर आयुक्त सोनी को निर्देश दिये गये।
Indore News – ड्यूटी पर लापरवाही , 4 सफाईकर्मीयों की सेवाएँ ख़त्म
Indore News : निगमायुक्त प्रतिभा पाल द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 को दृष्टिगत रखते हुए, लगातार शहर में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में कल आयुक्त पाल द्वारा झोन 3 वार्ड 57 में सफाई व्यवस्था व विकास कार्यो का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर अपर आयुक्त संदीप सोनी, पर्यावरण विशेष भालू मोंढे, क्षेत्रीय स्वास्थ्य अधिकारी, सीएसआई व दरोगा व अन्य उपस्थित थे। आयुक्त प्रतिभा पाल द्वारा सर्वप्रथम कान्ह नदी किनारे लोखण्डे ब्रिज से वीआईपी रोड स्थित ठाकरे प्रतिमा स्थल तक का निरीक्षण किया गया। इस दौरान आयुक्त द्वारा नदी किनारे के खुले क्षेत्र को समतल करने के साथ ही उक्त क्षेत्र में सघन पौधरोपण करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये गये। आयुक्त द्वारा कान्ह नदी किनारे खुली भूमि पर पौधारोपण, लेण्ड स्पेकिंग व सौन्दर्यीकरण कार्य कराने के भी संबंधितों को निर्देश दिये गये।
सफाई कार्य में लापरवाही करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati)
(भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381)
"दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं।
हम क्यों अलग हैं?
बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है।
हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।


