Crime News – नगर निगम की करोड़ों की जमीन पर कर लिया कब्जा

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read
NDIyr"dÞnK rldb =wJtht

हिंदू संगठनों विधायक आकाश विजयवर्गीय ने किया विरोध
Indore Crime News. नगर निगम की करोड़ों रूपए कीमत की जमीन पर अतिक्रमणकारियों ने कब्जा जमा लिया। हिंदूवादी संगठनों और भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय को खबर मिली तो उन्होंने निगम कमिश्नर प्रतिभा पाल से बात की। इस पर उन्होंने मौका मुआयना की बात कही। ग्वालटोली ईदगाह के पास बरसों से नगर निगम की जमीन खाली पड़ी थी। करोड़ों की जमीन पर कुछ लोगों ने टीनशेड और गुमटियां लगाकर कब्जा कर लिया। कच्ची दुकानें बना ली। भाजपा व हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों को पता चला तो गौरव रणदिवे, गंगाराम यादव व आकाश विजयवर्गीय के नेतृत्व में पहुंचे। कुछ लोगों ने कहा कि गंदगी फैलती थी इसलिए पतरे ठोक दिए, इसके लिए ग्वालटोली पुलिस थाने की इजाजत ली गई। लेकिन जब वास्तविकता देखी गई तो पता चला कि ईदगाह पास में है इसका लाभ उठाकर वर्ग विशेष के लोगों ने कब्जा जमा लिया। यहां धर्मस्थल की सीमा बढ़ाने का षडयंत्र होने की बात भी कही जा रही है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।