Today Top News – आज की खास ख़बरें |

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

News -1

तमिलनाडु को मिले 11 नए सरकारी मेडिकल कॉलेज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार, 12 जनवरी को तमिलनाडु को बड़ी सौगात दी है। पीएम मोदी ने राज्य में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 11 नए मेडिकल कॉलेजों का उद्घाटन किया है। इसके साथ ही उन्होंने राज्य में सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ क्लासिकल तमिल (CICT) के एक नए परिसर का लोकार्पण भी किया। इनकी कुल क्षमता 1,450 सीटों की होगी। इनमें जल्द दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी।
 

News -2

 
स्कूली शिक्षा के लिए बनेगा नया राष्ट्रीय पाठ्यक्रम
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय इस साल के अंत तक स्कूली शिक्षा के लिए नया व व्यापक राष्ट्रीय पाठ्यक्रम तैयार करेगा। इसमें भारत से जुड़ी जानकारी, बच्चों में वैज्ञानिक सोच और 21वीं सदी के कौशल विकास आदि पर जोर दिया जाएगा। इसमें खास तौर पर सामाजिक समस्याओं का उल्लेख होगा। केंद्र सरकार की स्कूली शिक्षा व साक्षरता सचिव अनीता करवाल ने मंगलवार को स्टार्टअप भारत नवाचार सप्ताह पर आयोजित कार्यक्रम में यह जानकारी दी।

News -3

 
रिश्वत का आरोपी पटवारी निलंबित
अनुविभागीय अधिकारी सांवेर रविश श्रीवास्तव द्वारा बताया गया है कि सांवेर तहसीलदार पटवारी सुबोध सुमेले पिता संतोष सुमेले को मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम-1966 के नियम 09 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में सुबोध सुमेले का मुख्यालय कार्यालय तहसीलदार सांवेर रखा गया है। उल्लेखनीय है कि उक्त पटवारी को लोकायुक्त द्वारा रिश्वत लेने हुए रंगे हाथ पकड़ा गया था।

News -4

 
प्रकरण श्रम न्यायालय को सौंपा
श्रम विभाग के उप श्रमायुक्त ने सेवा नियुक्त धर्मेन्द्र पिता श्री नारायण सिंह भेनीया एवं सेवानियोजकगण संचालक/प्रबंधक आई.पी.एस. एकेडमी, आई.पी.एस. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स इंदौर के मध्य उत्पन्न विवाद को औद्योगिक विवाद माना है। उन्होंने यह प्रकरण अधिनिर्णय के लिये श्रम न्यायालय इंदौर को सौंपने के आदेश जारी किये है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।