Indore News – लापरवाह मेदांता अस्पताल के आईसीयू में लगी आग, मरीजों की जान आफत में, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

विजयनगर स्थित मेदांता हॉस्पिटल के आईसीयू में रविवार शाम को आग लग गई। आग लगने के पीछे शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। किसी तरह की जनहानि या नुकसान नहीं हुआ। कलेक्टर ने जांच के आदेश दिए हैं।
जानकारी के मुताबिक घटना शाम करीब 5.30 बजे के आसपास हुई, इंदौर के विजय नगर स्थित मेदांता हॉस्पिटल के ICU में रविवार शाम शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। घटना के दौरान ICU में करीब 20 मरीज, डॉक्टर्स व नर्सेस थी। यूनिट में धुआं भरते देख वहां अफरा-तफरी मच गई। यूनिट में एडमिट मरीजों में घबराहट होने लगी। उनकी सांसें फूलने लगीं। तत्काल स्टाफ व सिक्योरिटी गार्डस ने वहां लगे फायर बुझाने वाले उपकरणों से करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। इस बीच सभी मरीजों को दूसरे ICU में शिफ्ट किया गया। अभी मरीजों की हालत कैसी है, इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। घटना ने इलेक्ट्रिक मेंटेनेंस की पोल खोल दी है।
 मेदांता हॉस्पिटल के धुआं निकलने और अग्नि दुर्घटना की सूचना पर कलेक्टर मनीष सिंह ने जांच के आदेश दिए हैं
ज्ञात हो की इसी फ्लोर पर कोविड वार्ड भी है जहा 10 से अधिक मरीजों का उपचार चल रहा है जिन्हें तुरंत दूसरे फ्लोर पर शिफ्ट किया गया है 
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।