National News – इस साल 75 विमानों के साथ गणतंत्र दिवस फ्लाईपास्ट ‘भव्य’ होगा : वायुसेना

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

नयी दिल्ली | आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर इस साल राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड में कुल 75 विमानों के साथ अब तक का सबसे ‘‘बड़ा एवं भव्य” फ्लाईपास्ट होगा। भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

वायुसेना के जनसंपर्क अधिकारी विंग कमांडर इंद्रनील नंदी ने प्रेस वार्ता में कहा, “इस साल का फ्लाईपास्ट बड़ा एवं भव्य होगा जब भारतीय वायुसेना, थल सेना और नौसेना के 75 विमान गणतंत्र दिवस परेड के दौरान उड़ान भरेंगे। यह आजादी के अमृत महोत्सव समारोहों के अनुरूप होगा।”

उन्होंने कहा कि फ्लाईपास्ट में ‘तंगेल ‘फॉर्मेशन’ भी शामिल होगा जिसमें एक डकोटा और दो डोर्नियर विमान उड़ान भरेंगे। इसके जरिए 1971 के युद्ध के ‘तंगेल एयर ड्रॉप ऑपरेशन’ को याद किया जाएगा। इसमें एक चिनूक और चार एमआई-17 एस का मेघना ‘फॉर्मेशन’ भी होगा।

फ्लाईपास्ट चार एमआई-17 विमानों के साथ “ध्वज फॉर्मेशन’’ के साथ शुरू होगा, इसके बाद क्रमशः 4 और 5 एएलएच (उन्नत एवं हल्के) हेलीकॉप्टर के साथ “रुद्र और राहत फॉर्मेशन’’ होंगे।

परेड में अपनी क्षमता दिखाने वाले अन्य विमानों में राफेल, भारतीय नौसेना के मिग 29 के, पी-8आई निगरानी विमान और जगुआर लड़ाकू विमान शामिल हैं

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।