Indore News – जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बच्चों का टीकाकरण नहीं कराने पर इन्दौर में चार स्कूलों को किया सील

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इन्दौर। कलेक्टर मनीष सिंह द्वारा दिए गए निर्देशों के परिपालन में आज विभिन्न स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान 15 से 17 वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण कराये जाने के कार्य में लापरवाही करना पाये जाने पर चार स्कूलों को सील किया गया।
अपर कलेक्टर पवन जैन ने बताया कि छावनी के सेंट अर्नाल्ड स्कूल को सील किया गया।
इस स्कूल में पात्र कुल 741 बच्चों में से 647 का टीकाकरण हो चुका है। शेष 94 बच्चे टीकाकरण से शेष है।
अपर कलेक्टर अजय देव शर्मा द्वारा टैगोर पब्लिक स्कूल की जांच की गई। जांच में पाया गया कि 310 विद्यार्थियों में से 208 विद्यार्थियों का वैक्सीनेशन किया जा चुका है। शेष 102 बच्चों के वैक्सीनेशन बाकी है।
आगामी आदेश तक प्राचार्य का कार्यालय सील किया गया। विद्यालय से अपेक्षा की गई कि शीघ्र अति शीघ्र वैक्सीनेशन का कार्य पूर्ण कर रिकॉर्ड उपलब्ध कराएं।
अपर कलेक्टर राजेश राठौर ने बताया कि निरीक्षण के दौरान पाया गया कि छावनी स्थित बेगम खान बहादुर विद्यालय में 15 से 17 वर्ष तक के 414 बच्चे प्रवेशित हैं। इनमें से 116 बच्चों का टीकाकरण नहीं हुआ है।
इस स्कूल को सील किया गया। इसी तरह अपर कलेक्टर आर.एस. मंडलोई ने भी कार्रवाई करते हुए पलासिया स्थित सेंट उमर हायर सेकेंडरी स्कूल को सील किया।
इस स्कूल में 15 से 17 वर्ष तक के 953 बच्चे हैं। इनमें से अभी तक 235 बच्चों का टीकाकरण नहीं हुआ है।
ज्ञात रहे कि कलेक्टर मनीष सिंह ने आज सम्पन्न हुई टीएल बैठक में निर्देश दिये थे कि ऐसे स्कूल जिन्होंने बच्चों के टीकाकरण में लापरवाही की है, उनके विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाये। आकस्मिक जांच का सिलसिला आगे भी लगातार जारी रहेगा।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।