Indore Crime News. प्यार अंधा होता है पर हत्यारा नहीं इंदौर में हवस की पूर्ति के लिए बनाये गए सम्बन्ध में फिर एक हत्या का मामला सामने आया है |
इंदौर में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। 55 साल की महिला ने 23 साल छोटे लवर की हत्या कर दी। आरोपी महिला 4 बच्चों की मां है।
पुलिस ने महिला और उसके लिवइन पार्टनर को गिरफ्तार कर लिया है। युवक और महिला में लिवइन पार्टनर को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद महिला ने ईंट प्रेमी के सिर में मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
ACP राजीव त्रिपाठी के मुताबिक केदार नगर में रविवार रात एक युवक का शव मिला था।
जिसकी पहचान दीपक (32) उर्फ भरत पुत्र खांडेराव मार्डिक के रूप में हुई थी। सिर पर चोट के निशान मिलने के बाद हत्या को लेकर जांच शुरू की।
TI संजय शुक्ला को पता चला था कि दीपक 26 जनवरी से लापता है। वह डेढ़ महीने पहले ही बाणगंगा की एक बिस्किट फैक्ट्री में काम पर लगा था। परिवार और दोस्तों से पूछताछ में मंगला नाम की महिला की जानकारी सामने आई।
चार बच्चों की मां, पति की हो चुकी मौत
पुलिस ने जब मंगला की जानकारी जुटाई तो वह घर पर नहीं मिली। पुलिस ने उसे रिश्तेदारों की मदद से पकड़ लिया। पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि मंगला के चार बच्चे हैं।
उसके पति की मौत हो चुकी है। इसके बाद वह गणेश नाम के युवक के साथ लिवइन में रहने लगी। दोनों मजदूरी करते थे। कुछ समय से वह दीपक के संपर्क में आ गई थी।
प्रेमी के साथ थी, तभी आ गया लिवइन पार्टनर
आरोपी मंगला को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। उसने बताया कि 26 जनवरी को वह दीपक के साथ थी।
तब लिवइन पार्टनर गणेश भी आ गया था। दीपक ने नशे में मंगला के साथ गणेश को लेकर फिर विवाद किया। उसने हाथ में पहने कड़े से मंगला को मारा।
मंगला ने भी गुस्से में ईंट उठाकर उसके सिर पर मार दी। बाद में वह नजदीक ही बने एक झोपड़े में जाकर सो गई। सुबह अपने घर चली गई। जब उसे दीपक की मौत की जानकारी लगी तो वह अपने चारों बच्चों को छोड़कर शहर से बाहर चली गई।