Indore News – धुएं के प्रदूषण से शहर को मुक्त करेंगे, सौ बैटरी बसें चलेगी

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

इंदौर। इंदौर को जहरीली हवा से बचाने के लिए करीब सौ इलेक्ट्रिक सिटी बसें आ रही है। डेढ़ दो महीने बाद अप्रैल से ये सड़कों पर दौड़ने लगेगी।
इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज अभी चल रही 40 बसों को 120 करने जा रही है। दो चार दिनों में बसों के लिए टेंडर खोले जाएंगे।
400 सीएनजी बसें शहर के एक कोने से दूसरे कोने को जोड़ेगी। अभी पचपन बसें मिल गई है। 55 सीएनजी चलित बसों के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से समय लिया जा रहा है।
26 जनवरी पर उद्घाटन नहीं हो सका था अब 10 फरवरी को करवाने की कोशिश की जा रही है। इंदौर में अब खटारा हालत वाली टाटा मैजिक पर भी सख्ती से कार्रवाई की जा रही है।
टेल लाइट, इंडिकेटर सुधरवाए गए है। इन बसों के मालिकों को दो टूक कह दिया गया है कि वे अपनी गाड़ियों को ठीक करके पासिंग करवाए।
सीएनजी की टंकियों से खतरे के मद्देनजर इन्हें भी पास करवाएं कई बार गैस लीकेज होता है। इससे हादसे का डर रहता है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।