Indore News – बटिक, बाग और ब्लॉग प्रिंट की बारीकियों से रूबरू हुए फैशन डिजाइनिंग के स्टूडेंट्स 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

स्पेशल हैंडलूम एक्सपो 11 फरवरी तक दोपहर 12 बजे से रात 9 बजे तक चलेगा 

इन्दौर । फैशन डिजाइनिंग की दुनिया में करियर बनाने की ख्वाहिश रखने वाले युवाओं ने बुधवार को भारतीय बुनकारी और उन पर होने वाली छपाई के बारे में जाना।
बाग, दाबू, बटिक, ब्लॉग प्रिंट कैसे की जाती है, इसके रंग कैसे तैयार होते हैं और इनकी छपाई में किन-किन उपकरणों का इस्तेमाल होता है इसका प्रशिक्षण राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त कलाकार मोहम्मद नासिर ने स्टूडेंट्स को दिया।
आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के अंतर्गत संत रविदास म.प्र. हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम लि. भोपाल द्वारा स्पेशल हैंडलूम एक्सपो का आयोजन विकास आयुक्त (हथकरघा) वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार, नई दिल्ली के सहयोग से इंदौर अरबन हाट परिसर में किया जा रहा हैं।
इस एक्सपो में आई.पी.एस. एकेडमी के फैशन डिजाइनिंग के 34 स्टूडेंट्स ने छपाई के विविध आयामों के बारे में प्रायोगिक ज्ञान प्राप्त किया। स्पेशल हैंडलूम एक्सपो 11 फरवरी तक दोपहर 12 बजे से रात 9 बजे तक चलेगा।
मो. नासिर ने इन स्टूडेंट्स को बटिक, ब्लॉग और दाबू प्रिंट की जानकारी न केवल मौखिक दी बल्कि प्रायोगिक भी दी।
मो. नासिर ने तो छपाई करके दिखाई ही साथ ही स्टूडेंट्स ने भी कपड़ों पर छपाई कर जाना कि ब्लॉक किस तरह बनता है, छपाई के वक्त कितना दबाव उन पर डालना होता है, कैसे रंग तैयार होते हैं और छपाई के बाद कपड़ों को सुखाने और रंगों को पक्का करने के लिए किन-किन तकनीकों को अपनाया जाता है।
बटिक प्रिंट की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि यह दो तरह की कलम से होती है। एक भारतीय कलम और दूसरी इंडोनेशिया की कलम का इस्तेमाल किया जाता है। मो. नासिर का साथ बनारस से आये बुनकर मोहम्मद शमशाद ने भी दिया।
एक्सपो के प्रभारी और अरबन हाट बाजार के प्रबंधक डीके शर्मा ने इन स्टूडेंट्स को तैयार कपड़े भी दिखाए और बताया कि बुनकरों द्वारा तैयार कपड़े किस तरह बाजार तक पहुंचाए जाते हैं। एक्सपो का आनंद दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक लिया जा सकता है।

एस कुमार म्यूजिकल नाइट आज 


स्पेशल हैंडलूम एक्सपो में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। शर्मा ने बताया कि 10 फरवरी की शाम इंदौर के ही सुमित सक्सेना की म्यूजिकल नाइट आयोजित की जाएगी।
एसजीएसआईटीएस से बीई मैकेनिकल करने और मार्केटिंग में एमबीए करने वाले सुमित सक्सेना 40 से अधिक गायकों की आवाज को बखूबी निभाते हुए प्रस्तुति देते हैं। इनके द्वारा तैयार एस कुमार म्यूजिकल इवेंट कंपनी द्वारा आज यहां प्रस्तुतियां दी जाएगी। यह कार्यक्रम शाम 7 बजे से होगा।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।