एयरक्राफ्ट कैरियर से ऑपरेट होने वाले दोनों विमानों की गिनती दुनिया के सबसे घातक फाइटर जेट्स में होती है। पिछले दिनों राफेल के समुद्री संस्करण का गोवा में सफल उड़ान परीक्षण किया गया था। इसके लिए परिस्थितियां ठीक वैसी ही बनाई गई थीं जैसी स्वदेश विकसित विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर होती हैं। मार्च में ऐसा ही टेस्ट F/A-18 सुपर हॉर्नेट के साथ किया जाएगा।
परमाणु हमला भी कर सकता है राफेल
राफेल दो इंजन वाला लड़ाकू विमान है। हवा से जमीन या समुद्र की सतह पर हमला, जासूसी या परमाणु हमला, यह कई तरह के ऑपरेशन को अंजाम दे सकता है। राफेल विमान के नेवल वर्जन का इस्तेमाल फ्रांस की नौ सेना करती है। भारत ने वायु सेना के लिए फ्रांस से 36 राफेल विमान खरीदा है। राफेल के नेवल वर्जन में 13 हार्डप्वाइंट्स हैं। इनकी मदद से यह विमान अपने साथ 13 मिसाइल या बम लेकर उड़ सकता है।