Crime News Indore – 60 साल के बुजुर्ग ने 10 साल की बच्ची से की अश्लील हरकत, 14 साल पहले भी इसी जुर्म में हुआ था गिरफ्तार

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

दस साल की मासूम बच्ची से 60 साल के बुजुर्ग ने छेड़छाड़ कर अश्लील हरकत की। बच्ची के चिल्लाने पर वह भाग गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पूर्व में भी इसी मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस के अनुसार आरोपी का नाम हरजीत छाबड़ा निवासी गणेशधाम कॉलोनी है। उसकी उम्र 60 साल है। वह बच्चों को ही निशाना बनाता है।

वर्ष 2008 में भी उसने एमआईजी थाना क्षेत्र में तीन मासूमों के साथ अश्लील हरकतें की थी। पुलिस ने उस वक्त सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तार किया लेकिन जमानत पर रिहा हो गया।

पुलिस के मुताबिक सिरफिरा दोपहिया वाहन से घूमकर उन बच्चों को निशाना बनाता है जो अकेले में खेलते रहते हैं। उनसे बात करने के बहाने अश्लील हरकतें करता है।

गत दिनों भंवरकुआं क्षेत्र की एक होटल में उसने हरकत की। शादी समारोह में आई बच्ची के साथ आरोपी अश्लील हरकतें कर रहा था। बच्ची अपने भाई के साथ खेल रही थी।

इसी दौरान आरोपी उसके पास गया और स्कूल, माता-पिता, मैडम का नाम पूछने लगा। बाद में अश्लील हरकत शुरू कर दी।

शोर मचाने पर भाग गया। सीसीटीवी फुटेज निकाले तो आरोपी का हुलिया समझ में आया और तलाश शुरू की। इधर चोटीवाला के नाम से कुख्यात बुजुर्ग की वापसी से हड़कंप मच गया था।

पहले चलाता था कोचिंग

बताया जा रहा है कि आरोपी हरजीत सिंह छाबड़ा इंदौर में कोचिंग चलाता था। 2008 में पारिवारिक विवाद के बाद वह अपना मानसिक संतुलन खो बैठा।
उसके बाद एमआईजी थाना क्षेत्र में भी एक नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी पकड़ा जा चुका है। छाबड़ा का बेटा विदेश में नौकरी करता है। बेटी भी गुजरात में नौकरी कर रही है। उसकी हरकतों की वजह से पत्नी ने उसे छोड़ दिया है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।