उप जिला निर्वाचन अधिकारी इंदौर प्रतुल चंद्र सिन्हा द्वारा बताया गया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2022 के अवसर पर मतदाता जागरूकता हेतु प्रतियोगिता – “माय वोट इज माय फ्यूचर पॉवर ऑफ वन वोट” का आयोजन स्वीप गतिविधि अंतर्गत प्रत्येक वोट के महत्व के लिये किया जा रहा है।
प्रतियोगिता में क्वीज कांटेस्ट, वीडियो मेकिंग, पोस्टर डिजाईन, सॉग ओर स्लोगन कांटेस्ट सम्मिलित है।
जिसमें कोई भी आम व्यक्ति भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता 25 जनवरी 2022 से 15 मार्च 2022 के मध्य आयोजित होगी।
इच्छुक प्रतिभागी प्रतियोगिता से संबंधित अधिक जानकारी https://ecisveep.nic.in/ contest/ से प्राप्त कर सकते हैं।
प्रतिभागी अपनी प्रविष्टियां voter-contest@eci.gov.in पर प्रेषित कर सकेंगे।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सिन्हा ने बताया कि प्रतियोगिता में किसी भाषा विशेष, राजनीतिक दल, धर्म, संप्रदाय, या आपत्तिजनक अनवेरीफाइड सूचना इस तरह की प्रविष्टियों को मान्य नही किया जायेगा।
किसी भी प्रविष्टि को अमान्य किये जाने का अधिकार आयोग को होगा तथा किसी विवाद की स्थिति में आयोग का निर्णय अंतिम होगा।
प्रतिभागियों को स्वयं की बनाई गई सामग्री ही प्रेषित की जाना होगी जिसमें इंडियन कॉपीराइट 1957 पालन किया जाना होगा।