Indore News – पशुपालकों को कृषि क्रेडिट कार्ड से जोड़ने के लिए अभियान जारी

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

उप संचालक पशुपालन ने बताया कि भारत शासन मत्स्य पालन एवं डेयरी मंत्रालय के निर्देशानुसार 15 फरवरी 2022 तक नेशनवाइड एनिमल हस्बेंड्री डेयरी एवं फिशरीज के.सी.सी कैम्पेन वित्त विभाग द्वारा संचालित किया जा रहा है।
अभियान अंतर्गत पात्र पशुपालन, दुग्ध उत्पादक संगठन को किसान क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराते हुए पशुपालन की गतिविधि से जोड़ना है तथा वह कृषक जो कि पूर्व से के.सी.सी. धारक है उनके के.सी.सी. को भी इस अभियान अंतर्गत पशुपालन गतिविधि से जोड़ने की कार्यवाही की जायेगी।
पशुपालन की गतिविधियों में पशुपालन के के.सी.सी. लिंकेज होने पर पशु चारा, दाना, बाटा क्रय करने हेतु बैंक शाखा के द्वारा प्रति गाय 15 हजार रुपये एवं प्रति भैंस 18 हजार रुपये राशि 3 माह के लिये प्रदाय की जायेगी।
पशुपालन 3 माह में जमा करके पुनः राशि आवश्यकता अनुसार प्राप्त कर सकता है।
अभियान के आवेदन पत्र तैयार करने हेतु कृषक, पशुपालन निकट के पशु चिकित्सा संस्था प्रभारी से संपर्क करके आवेदन पत्र तैयार करवायें।
आवेदन पत्र के साथ कृषक को जमीन की खसरा नकल, राशन कार्ड, पेन कार्ड, आधार कार्ड एवं बैंक के के.सी.सी. का खाता क्रमांक उपलब्ध कराना होगा।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।