Indore News – डॉ. अपूर्व श्रीवास्तव भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक नियुक्त

sadbhawnapaati
1 Min Read

इन्दौर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी.डी. शर्मा की सहमति से भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अभिजीत देशमुख ने शहर के वरिष्ठ लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. अपूर्व श्रीवास्तव को भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ का प्रदेश सह-संयोजक नियुक्त गया है।

वर्तमान में डॉ. अपूर्व श्रीवास्तव लेप्रोस्कोपिक एवं मोटापे के इंदौर महानगर के ख्यात सर्जन है।
गौरतलब है कि डॉ अपूर्व श्रीवास्तव को प्रतिष्ठित राष्ट्रीय चिकित्सा पद्मश्री डॉ. एस.के. मुखर्जी अवॉर्ड द्वारा भी नवाजा जा चुका है।
नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, सांसद शंकर लालवानी, प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, मंत्री तुलसीराम सिलावट, सुश्री उषा ठाकुर, विधायक महेन्द्र हार्डिया, मालिनी गौड़, आकाश विजयवर्गीय, मधु वर्मा, सुदर्शन गुप्ता, इ.वि.प्रा अध्यक्ष जयपालसिंह चावड़ा, अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम के अध्यक्ष सावन सोनकर एवं भारतीय जनता पार्टी के सभी वरिष्ठ सदस्यों ने डॉक्टर श्रीवास्तव को शुभकामनाएँ प्रेषित की।
Share This Article