इंदौर क्राइम न्यूज़ | जूनी इंदौर थाना पुलिस ने ऐसे मनचलों को पकड़ा है जो ऑटो रिक्शा से लड़कियों और महिलाओं के साथ अश्लील हरकतें कर भाग जाते थे। आरोपित एक साल से जूनी इंदौर, भंवरकुआं, रावजी बाजार क्षेत्र में अश्लील हरकतें कर रहे थे। सवारी बुलाने के बहाने भद्दे इशारे भी करते थे। कई बार तो प्राइवेट पार्ट दिखा कर भाग जाते थे। रविवार को एक युवती ने उनका वीडियो बना लिया और पुलिस को सौंप दिया।
पुलिस के मुताबिक मूलतः अमरपुर डिंडोरी निवासी 20 वर्षीय छात्र एक गर्ल्स होस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही है। उसने पुलिस को बताया कि रविवार को शाम करीब छह बजे वह पैदल पैदल जा रही थी। तभी रिक्शा (एमपी 09 आर 8624) आया और फरियादी के सामने खड़ा हो गया। उसने रिक्शा में बैठने के लिए कहा और गंदे इशारे करने लगा। छात्रा ने इन्कार किया तो आरोपित रिक्शा से पीछा करने लगे। आगे जाकर फरियादिया का हाथ पकड़ लिया और अश्लील हरकतें करने लगे। छात्रा ने उनका वीडियो बना लिया।
आरोपित इसके बाद तो छात्रा का मोबाइल ही लूटने लगे। जैसे तैसे वह बचकर जूनी इंदौर थाने पहुंची और टीआइ अभय नेमा को पूरी घटना बताई। पुलिस ने रिक्शा नंबर के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला दोनों रिक्शा वालों ने करीब 100 लड़कियों और महिलाओं को छेड़ा है। गिरफ्तार आरोपी कबूतर खाना के रहने वाले है।
निर्भया पुलिस सीखा रही मनचलों को सबक
पिछले दिनों ओल्ड जीडीसी की छात्राओं के साथ भी इसी तरह की घटना घटित हुई थी। इस घटना के बाद पुलिस ने सभी कॉलेज और स्कूलों की छात्राओं से संपर्क करना शुरू किया। डीसीपी जोन-4 ने कॉलेजों में निर्भया पुलिस बनाने का काम शुरू किया। उन्हें बैच और सिटी भेंट की और मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण भी दिया। बताया कि छेड़छाड़ या मारपीट की कोई भी घटनाएं होने पर तुरंत कालेज व पुलिस को सूचना दे।