National News – 1
पटना में चिराग पासवान गिरफ्तार, नीतीश सरकार को बर्खास्त करने की मांग, हड़ताली मोड़ बना अखाड़ा
बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान को पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
वे राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नेतृत्व वाली सरकार को बर्खास्त करने की मांग को लेकर जुलूस निकाल रहे थे। गांधी मैदान से चलकर उनका इरादा विशाल जुलूस की शक्ल में राजभवन तक पहुंचने का था।
डाकबंगला चौराहा और इनकम टैक्स चौराहे के पास पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन वे और उनके कार्यकर्ता नहीं माने। इसके बाद हड़ताली मोड़ के पास पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया और चिराग को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार चिराग को सीआरपीसी की धारा 151 के तहत प्रिवेंटिव एक्शन लेते हुए गिरफ्तार किया था, क्योंकि वे अपने हजारों समर्थकों के साथ राजभवन के प्रतिबंधित क्षेत्र में जाने पर उतारू थे। उन्हें गिरफ्तार कर थाना ले जाया गया। यहां सीआरपीसी 41 के तहत उन्हें बेल दे दी गई। इसके बाद चिराग अपने साथ कुछ कार्यकर्ताओं को लेकर पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के तौर पर राज्यपाल से मिलने के लिए राजभवन रवाना हो गए।
National News – 2
चार महीने बाद जेल से बाहर आए लखीमपुर खीरी कांड के मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा, 10 फरवरी को मिली थी जमानत

National News – 3
सीबीएसई के नए अध्यक्ष बने विनीत जोशी


